Dhanashree Verma: शादी से पहले भी धनश्री थीं करोड़पति, हैरान कर देगी उस समय की नेटवर्थ
Dhanashree Verma: भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल जिस समय धनश्री वर्मा से शादी करने वाले थे, उस समय उनको कोई नहीं जानता था। उस समय पहचान यही थी कि चहल की शादी इस नाम की महिला से हो रही है। लॉकडाउन के समय टिकटॉक का धमाल देखने को मिल रहा था।
सभी अपने घरों में बंद थे और ऑनलाइन कुछ न कुछ कर रहे थे। उनमें चहल भी थे। वह कुछ वीडियो बनाते रहते थे। इसी बीच उनकी इच्छा डांस सीखने की हुई और धनश्री की ऑनलाइन क्लास में वह शामिल हो जाते हैं। इसके बाद दोनों की बातें होती है और जान पहचान होती है।

महज छह माह के अंदर ही चहल और धनश्री ने शादी कर दी। उसी में डेटिंग टाइम भी शामिल है। देखा जाए, तो यह कुछ जल्दी ही था। अब जब दोनों के तलाक की खबर आ रही है, तो यह जानना जरूरी है कि क्या धनश्री वर्मा इतनी अमीर शादी के बाद हुई हैं। इसका जवाब जानना जरूरी है क्योंकि लोगों का मानना है कि चहल से शादी के बाद वह सफल हुई हैं।
हालांकि यह बात मान सकते हैं कि चहल से शादी करने के बाद धनश्री ज्यादा प्रसिद्ध हुई हैं लेकिन पैसों के मामले में वह पहले भी कम नहीं थीं। धनश्री एक डेंटिस्ट हैं और कोरियोग्राफी भी करती थीं। इसके अलावा इन्स्टाग्राम और टिकटॉक पर भी वह एक्टिव रहा करती थीं।
Dhanashree Verma की शादी के समय नेटवर्थ
शादी के समय धनश्री की नेटवर्थ जानने के लिए उस समय की कुछ रिपोर्ट्स देखने पर पता चलता है कि वह पहले से ही करोड़पति थीं और अच्छा काम करती थीं। उस समय के रिपोर्ट्स की मानें, तो धनश्री के पास करीबन 10 से 12 करोड़ की नेटवर्थ थी और बाद में समय के साथ यह बढती चली गई। इसलिए यह कहना सही नहीं होगा कि चहल की वजह से धनश्री ने धन कमाया है।
Dhanashree Verma की क्या है अब नेटवर्थ
इस समय की रिपोर्ट्स को देखा जाए, तो धनश्री की नेटवर्थ 25 करोड़ के आस-पास बताई जाती है। उनके ब्रांड्स प्रमोशन भी बढे हैं और अन्य टीवी रियलटी शो से भी पैसे कमाए हैं। आज धनश्री का अच्छा नाम है, शायद कुछ हद तक एक क्रिकेटर से शादी करना भी एक बड़ा कारण है।
दूसरी तरफ युजवेंद्र चहल की नेटवर्थ का जिक्र करें, तो यह 45 करोड़ के करीब बताई जाती है। उनकी कमाई का मोटा हिस्सा आईपीएल से आता है। आईपीएल में इस बार चहल को पंजाब किंग्स ने खरीदा है। वह 18 करोड़ की बड़ी रकम के साथ पंजाब किंग्स में शामिल किये गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications