Rahul Dravid Net Worth: लग्जरी कारों से लेकर आलीशान घर तक! टीम इंडिया के हेड कोच की नेटवर्थ उड़ा देगी होश

Rahul Dravid Net Worth: भारतीय क्रिकेट टीम में मुख्य कोच की भूमिका कप्तान की तरह ही महत्वपूर्ण होती है, जिसमें कई ज़िम्मेदारियां शामिल होती हैं। एक मुख्य कोच को मिलने वाला बड़ा वेतन टीम के लिए उसके महत्व को दर्शाता है। हेड कोच का वेतन उनके अनुभव और विशेषज्ञता के स्तर के आधार पर निर्धारित किया जाता है। इस क्रम में आज हम राहुल द्रविड़ की नेटवर्थ पर एक नजर डालेंगे।

हालांकि, आसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के समाप्त होने के साथ ही भारतीय टीम के कोच राहुल द्रविड़ का कार्यकाल खत्म हो गया है। 51 वर्षीय द्रविड़ को बीसीसीआई (BCCI) बतौर कोच सलाना 10 करोड़ रुपये सैलरी देती है। यह दुनिया में किसी भी क्रिकेट कोच को मिलने वाली सर्वाधिक सैलरी है।

Rahul Dravid

राहुल द्रविड़ की नेटवर्थ कितनी है?
स्पोर्ट्सकीड़ा की रिपोर्ट के अनुसार, द्रविड़ की अनुमानित कुल संपत्ति 320 करोड़ रुपये है। द्रविड़ की कमाई का सोर्स क्रिकेट के अलावा विज्ञापन आदि भी हैं। राहुल द्रविड़ कैस्ट्रॉल, मैक्स लाइफ, रीबॉक और जिलेट जैसे ब्रांड के लिए विज्ञापन करते हैं, जहां से उन्हें मोटी कमाई होती है।

लग्जरी कार और आलीशान घर
रिपोर्ट्स के मुताबिक, द्रविड़ के पास बेंगलुरु के कोरमंगला में 4.2 करोड़ रुपये का आलीशान घर है। इसके अलावा उनके कार कलेक्शन की बात करें तो द्रविड़ के पास बीएमडब्ल्यू 5 सीरीज, मर्सिडीज बेंज, लैम्बोर्गिनी और ऑडी क्यू5 लग्जरी एसयूवी जैसी गाड़ियां हैं।

ये भी पढ़ें- Video: अनंत-राधिका की 'संगीत सेरेमनी' में हार्दिक के साथ कौन थी ये महिला? फिर से नताशा के बिना नजर आए पांड्या!

राहुल द्रविड़ का क्रिकेट करियर
भारत के पूर्व क्रिकेटर और कप्तान ने 164 टेस्ट खेले, जिसमें उनका औसत 52.31 रहा। वनडे में द्रविड़ ने 39.16 की औसत से 10,889 रन बनाए है। अपने 18 साल के इंटरनेशनल करियर में द्रविड़ ने भारतीय टीम के लिए 164 टेस्ट मैच (13288 रन), 344 वनडे और 1 टी20 आई खेला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+