Dhanashree: धनश्री को चहल से प्रतिदिन के हिसाब से कितने रुपये मिलेंगे? हैरान कर देगा अमाउंट

Dhanashree Verma and Yuzvendra Chahal: भारतीय टीम के क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और उनकी वाइफ धनश्री वर्मा के तलाक का फैसला 20 मार्च को बांद्र स्थित फैमली कोर्ट में हो गया है। इससे पहले कुछ बातों का खुलासा देखने को मिला था। उनमें धनश्री वर्मा को मिलने वाले अमाउंट को लेकर अहम जानकारी आई।

चहल की तरफ से धनश्री वर्मा को 4 करोड़ 75 लाख रुपये बतौर एलिमनी राशि के देना तय किया गया और उसमें से 2 करोड़ 37 लाख का भुगतान वह पहले ही कर चुके थे। बाकी रकम पूरा फैसला हो जाने पर दे दी जानी थी, अब शायद उसका भी हिसाब हो जाएगा क्योंकि तलाक हो गया है।

dhanashree verma

इस बीच एलिमनी की रकम सुनकर फैन्स को काफी हैरानी हुई है, उम्मीद नहीं की थी कि धनश्री इतना बड़ा अमाउंट लेने वाली हैं क्योंकि वह खुद करोड़ों में कमाने वाली महिला हैं। चहल के प्रति सहानुभूति के भाव भी देखने को मिल रहे हैं और उनको समर्थन प्राप्त हो रहा है।

इस बीच एलिमनी की रकम को देखा जाए, तो यह हैरान करने वाली है। चहल और धनश्री की शादी 22 दिसम्बर 2020 को हुई थी। तब से लेकर आज तक के समय को रखते हुए एलिमनी की राशि को प्रतिदिन के हिसाब से भी जोड़ा जाए, तो यह काफी ज्यादा हो जाती है।

Dhanashree की प्रतिदिन एलिमनी

शादी से लेकर 20 मार्च 2025 तक का समय देखा जाए, तो 1550 दिन होते हैं। इन दिनों को अब एलिमनी की रकम से बांटा जाए, तो एक दिन का हिसाब निकलकर सामने आता है। प्रतिदिन के हिसाब से चहल को 30645 रुपये का भुगतान धनश्री को करना पड़ेगा।

Dhanashree की मंथली एलिमनी

यह राशि हैरान करने वाली ही है। एक दिन के 30000 रुपये हर किसी के बस की बात नहीं होती। लोगों की महीने भर की सैलरी भी इतनी नहीं होती है। अब इसी अमाउंट को महीने के हिसाब से कन्वर्ट कर दिया जाए, तो एक और दिलचस्प आंकड़ा निकलकर सामने आता है। यह राशि प्रति महीने के हिसाब से 9 लाख रुपये से ज्यादा हो जाती है। यह तो नहीं पता कि कोर्ट ने किस तरह रकम तय की है लेकिन इतना कहा जा सकता है कि यह काफी ज्यादा है।

पहले बड़ी रकम की उड़ी अफवाह

इससे पहले अफवाहें फैली थीं कि धनश्री ने चहल से 60 करोड़ की रकम मांगी है लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ था। इन बातों में कोई दम नहीं था। सब कुछ झूठ निकला। धनश्री खुद भी करोड़ों की मालकिन है, ऐसा रिपोर्ट्स में बताया जाता रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+