Wriddhiman Saha Net Worth: लग्जरी कारों से लेकर आलीशान घर तक! रिद्धिमान साहा की नेटवर्थ उड़ा देगी होश
भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज रिद्धिमान साहा ने मौजूदा रणजी ट्रॉफी सीजन के अंत में क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। स्टंप के पीछे अपने कौशल और भारत के लिए महत्वपूर्ण पारियों के लिए प्रसिद्ध साहा नेटवर्थ के मामले में भी किसी से पीछे नहीं है।
क्रिकेट खेलने वाले अब तक के सबसे बेहतरीन विकेटकीपरों में से एक, रिद्धिमान प्रशांत साहा का जन्म 24 अक्टूबर 1984 को पश्चिम बंगाल के शक्तिगढ़ में हुआ था। साहा ने नवंबर 2007 में बंगाल के लिए अपना फर्स्ट क्लास क्रिकेट डेब्यू किया और रणजी डेब्यू पर शतक बनाने वाले अपने राज्य के 15वें खिलाड़ी बन गए।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ किया टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू
रोहित शर्मा के आखिरी समय में चोटिल होने के बाद उन्होंने 2010 में नागपुर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया। लेकिन, 2014/15 में एमएस धोनी के संन्यास के बाद ही साहा को आखिरकार टेस्ट क्रिकेट में मौका मिला। अगले 5 सेशन में उन्होंने भारत के लिए 40 टेस्ट मैच खेले।
2008 से लगातार आईपीएल खेल रहे हैं शाहा
इसके अलावा उन्होंने 136 FC गेम और 116 लिस्ट A मैच खेले हैं। साथ ही 2008 से लगातार IPL में खेल रहे हैं। जनवरी 2023 में उन्हें राष्ट्रीय टीम से बाहर कर दिया गया, लेकिन अनुभवी क्रिकेटर इंडियन प्रीमियर लीग का अहम हिस्सा बने हुए हैं। वह 2022 में खिताब जीतने वाली गुजरात टाइटन्स का हिस्सा थे और 2024 सीजन के लिए फ्रैंचाइज़ी द्वारा उन्हें बरकरार रखा गया था। हालांकि, 2025 आईपीएल का हिस्सा होंगे या नहीं इसपर अभी कुछ कहा नहीं जा सकता है।
रिद्धिमान साहा की नेटवर्थ कितनी है?
साल 2024 तक, रिद्धिमान साहा की कुल संपत्ति लगभग 66 करोड़ रुपये होने का अनुमान है। रिद्धिमान साहा की कमाई का मुख्य सोर्स IPL और घरेलू क्रिकेट है। साहा को आईपीएल 2022 में गुजरात टाइटन्स ने 1.9 करोड़ रुपये में साइन किया था। 2008 में अपने डेब्यू सीज़न से लेकर अब तक उनकी कुल आईपीएल कमाई में अच्छी खासी बढ़ोतरी का अनुमान है।
रिद्धिमान साहा ब्रांड एंडोर्समेंट
साहा कई सारे ब्रांड्स का एंडोर्समेंट करते हैं, जिससे उन्हें अच्छी खासी कमाई हो जाती है, इनमें PUMA जैसे ब्रांड्स शामिल हैं। इसके अलावा, विकेटकीपर ने आईपीएल फ्रेंचाइजी के साथ अपने जुड़ाव के दौरान ड्रीम11, टीसीएल, केंट आरओ, जियो आदि जैसे ब्रांडों का भी अप्रत्यक्ष रूप से समर्थन किया है। 2017 में, उन्हें 'स्वच्छ भारत अभियान' के हिस्से के रूप में स्वच्छ सिलीगुड़ी का ब्रांड एंबेसडर भी नियुक्त किया गया था।
ये भी पढ़िए- बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया से कब और कहां भिड़ेगी टीम इंडिया, यहां देखें स्क्वाड और फुल शेड्यूल
कार कलेक्शन और घर
रिद्धिमान साहा के पास कारों की बात करें तो कुछ सबसे शानदार ब्रांड हैं। इसमें ऑडी, निसान और रेनॉल्ट जैसी कारें शामिल हैं। सिलीगुड़ी में अपने पुश्तैनी घर के अलावा, साहा के पास कोलकाता में एक आलीशान घर है, जहां वे अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ रहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications