बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया से कब और कहां भिड़ेगी टीम इंडिया, यहां देखें स्क्वाड और फुल शेड्यूल
Border Gavaskar Trophy 2024-25: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बहुप्रतीक्षित टेस्ट सीरीज़ 22 नवंबर से शुरू होने वाली है। पहला मैच पर्थ में होगा, जो भारतीय समयानुसार सुबह 7:50 बजे शुरू होगा। इस पांच मैचों की सीरीज़ के बाद एडिलेड, ब्रिसबेन, मेलबर्न और सिडनी में अगले मैच खेले जाएंगे। आखिरी टेस्ट 3 जनवरी को सिडनी में खेला जाएगा।
भारत का हालिया प्रदर्शन
भारत इस सीरीज़ में मज़बूत लय के साथ उतरेगा, हाल ही में उसने अपने घर में इंग्लैंड और बांग्लादेश को हराया है। हालांकि, न्यूज़ीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में उन्हें शर्मनाम हार का सामना करना पड़ा। इस हार से उबरने के लिए यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल जैसे खिलाड़ियों के साथ, कप्तान रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया में अपनी पहली टेस्ट सीरीज़ जीतना चाहेंगे।

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का फुल शेड्यूल
बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 22 से 26 नवंबर तक पर्थ में पहले टेस्ट के साथ शुरू होगी। दूसरा टेस्ट 6 से 10 दिसंबर तक एडिलेड में खेला जाएगा। ब्रिस्बेन 14 से 18 दिसंबर तक तीसरे टेस्ट की मेजबानी करेगा। प्रतिष्ठित बॉक्सिंग डे टेस्ट 26 से 30 दिसंबर तक मेलबर्न में खेला जाएगा। सीरीज 3 से 7 जनवरी तक सिडनी में पांचवें टेस्ट के साथ समाप्त होगी।
सीरीज के लिए भारतीय टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), यशस्वी जयसवाल, अभिमन्यु ईश्वरन, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सरफराज खान, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर) , रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, नीतीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर।
ये भी पढ़िए- Usain Bolt Love Story: बिन शादी किए बन गये पिता! किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है उसैन बोल्ट की लव स्टोरी
उम्मीद है कि ये मैच दो क्रिकेट दिग्गजों के बीच रोमांचक मुकाबला होगा। फैंस इस मुकाबले का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं क्योंकि दोनों टीमें ऑस्ट्रेलियाई धरती पर अपने कौशल का प्रदर्शन करेंगी।












Click it and Unblock the Notifications