12 साल बाद टी-20 वर्ल्ड कप में हुआ ये कारनामा, नामीबिया-ओमान मैच में लगा रोमांच का तड़का
T20 World Cup 2024, Latest News: टी-20 वर्ल्ड कप में सोमवार को ओमान और नामीबिया के बीच एक रोमांचक मुकाबला खेला गया। टी-20 वर्ल्ड कप का यह मुकाबला का नतीजा सुपर ओवर में जाकर निकला। दरअसल, ओमान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 109 रन बनाने का काम किया। जिसके जवाब में नामीबिया की टीम भी 20 ओवर में 6 विकेट को खोकर 109 रन ही बना पाई। इसके बाद सुपर ओवर में इस मैच का नतीजा निकला।
डेविड विसी बने जीत के हीरो
बारबाडोस में खेला गया ग्रुप बी चरण का यह मुकाबला सुपर ओवर में जाकर समाप्त हुआ। इस मुकाबले को सुपर ओवर में नामीबिया की टीम ने जीत लिया। नामीबिया की तरफ से डेविड विसी ने मैच विनिंग परफॉर्मेंस करने का काम किया। डेविड विसी ने 20 ओवर के खेल में तीन विकेट चटकाए। वहीं सुपर ओवर में उन्होंने पहले तूफानी बल्लेबाजी की और बाद में गेंद से भी विकेट चटकाने का काम किया।

12 साल बाद हुआ ऐसा
डेविड विसी के इस शानदार प्रदर्शन की बदौलत नामीबिया की टीम ने ओमान के खिलाफ इस मुकाबले को जीत लिया। करीब 12 साल बाद टी-20 वर्ल्ड कप में कोई मुकाबला सुपर ओवर में गया। टी-20 वर्ल्ड कप में अब तक कुल चार मुकाबले टाई हुए हैं। उनमें से सिर्फ तीन मैच में ही सुपर ओवर के जरिए फैसला लिया गया है।
भारत-पाकिस्तान मैच भी हुआ था टाई
सबसे पहले टी-20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच खेला गया मुकाबला ही टाई हो गया था। उस दौरान सुपर ओवर के जरिए मैच का नतीजा नहीं निकाला गया। उस दौरान बॉल आउट के जरिए ही विनर का फैसला किया गया। जिसमें भारतीय टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ जीत हासिल की थी। साल 2012 में न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच भी खेला गया टी-20 वर्ल्ड कप का मुकाबला सुपर ओवर में गया। जिसमें श्रीलंका की टीम ने जीत हासिल की।
अब तक इतनी बार हुए हैं सुपरओवर
इसके बाद साल 2012 में ही वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड के बीच में सुपर ओवर का मुकाबला खेला गया। जिसमें वेस्टइंडीज की टीम ने मैच जीतने में कामयाबी हासिल की थी। टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास में अब तक तीन सुपर ओवर मुकाबले खेले गए हैं। टी-20 वर्ल्ड कप 2024 की शुरुआत रोमांचक अंदाज में हुई है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले मुकाबले में टीमें किस तरह का प्रदर्शन करती है।












Click it and Unblock the Notifications