Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

टीम को मिली शर्मनाक हार, फिर बीच मैदान हुआ कप्तान का अपमान, क्या अब भी Playoff में पहुंचेगी लखनऊ?

IPL 2024 Playoffs, Lucknow Super Giants: सनराइजर्स हैदराबाद के हाथों बुरी तरह हार झेलने के बाद लखनऊ सुपरजायंट्स की मुश्किलें बढ़ गई है। लखनऊ सुपरजायंट्स को अपने पिछले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 10 विकेट से हार झेलने पड़ी। हैदराबाद के खिलाफ मिली बड़ी हार के बाद लखनऊ सुपरजायंट्स के लिए प्लेऑफ की राह ज्यादा मुश्किल हो गई है। लेकिन सवाल यह है कि क्या लखनऊ की टीम अभी भी प्लेऑफ में क्वालीफाई कर सकती है?

लखनऊ को जीतने होंगे मैच

केएल राहुल की कप्तानी में लखनऊ सुपरजायंट्स के पास अभी भी खुद को साबित करने का मौका है। लखनऊ की टीम ने 12 मैच में 6 जीत हासिल की है और 12 अंकों के साथ मौजूदा समय में वह छठे स्थान पर है। लखनऊ सुपरजायंट्स की टीम अगर अपने आने वाले दोनों ही मुकाबले को जीत लेती है तो फिर वह 16 अंकों के साथ प्लेऑफ में क्वालीफाई करने की दावेदार हो जाएगी।

Lucknow Super Giants 1

बीच मैदान कप्तान का अपमान

10 विकेट की हार से लखनऊ सुपर जायंट्स के को-ओनर संजीव गोयनका भी बहुत निराश हुए। उन्होंने केएल राहुल को मैच के बाद बीच मैदान फटकार लगा दी। सोशल मीडिया पर राहुल और गोयनका का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, इस तरह के बर्ताव के लिए सोशल मीडिया पर लोग संजीव की जमकर आलोचना कर रहे हैं।

ऐसे मिलेगी प्लेऑफ की टिकट

लखनऊ को मुंबई इंडियंस के खिलाफ भी एक मुकाबला खेलना है। मुंबई इंडियंस के खिलाफ लखनऊ की टीम बड़ी जीत दर्ज करना चाहेगी। लखनऊ की टीम अगर अपने दोनों ही मुकाबले को जीत लेती है और दूसरी टीमों के नतीजे भी लखनऊ के पक्ष में रहते हैं तो फिर लखनऊ सुपरजायंट्स प्लेऑफ में क्वालीफाई कर लेगी।

दिल्ली-मुंबई से होगा सामना

लखनऊ के लिए अपने दोनों ही मुकाबले को जीतना इतना आसान भी नहीं होगा। लखनऊ सुपरजायंट्स को दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के खिलाफ बचे हुए दो मुकाबले खेलने हैं। दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपरजायंट्स की हालत एक जैसी है। इन दोनों ही टीमों को जीत की तलाश है। ऐसे में दिल्ली की टीम लखनऊ के खिलाफ आसानी से हार मानने वाली नहीं है।

लखनऊ को प्लेऑफ में जाने के लिए अपने बचे हुए दोनों मैच हर हाल में जीतने होंगे। इससे टीम को चार अंक मिलेंगे और जो नेट रन रेट अभी काफी नीचे गिर गया है उसमें भी कुछ सुधार आ जाएगा। अपने मैच जीतने के बाद लखनऊ सुपरजायंट्स को यह उम्मीद करनी होगी कि जो टीम अभी 16 और 14 अंक पर हैं वह अपने सारे मुकाबले को हार जाए। ऐसा होता है तो लखनऊ सुपरजायंट्स के लिए प्लेऑफ में पहुंचना मुमकिन हो जाएगा।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+