दिनेश कार्तिक की भारतीय टीम ने किया शर्मसार, एक ही दिन में नेपाल, कुवैत, यूएई के सामने हार से हुई बेइज्जती
Hong Kong Sixes: हांगकांग सिक्सेस 2025 टूर्नामेंट में भारत की स्थिति बेहद निराशाजनक रही है, कल पाकिस्तान को हराने वाली टीम इंडिया को आज सभी मैचों में हार मिली। अनुभवी खिलाड़ियों से सजी भारतीय टीम लगातार तीन मुकाबले हारकर ग्रुप स्टेज से बाहर हो गई। कुवैत, यूएई और नेपाल तीनों टीमों ने भारत को पराजित कर दिया।
भारत vs कुवैत
मिशन रोड ग्राउंड पर खेले गए पहले मुकाबले में कुवैत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 ओवर में 106/5 रन बनाए। कप्तान यासिन पटेल ने सिर्फ 14 गेंदों में 58 रन (8 छक्के) ठोककर भारतीय गेंदबाजों की जमकर खबर ली।

जवाब में भारतीय टीम 79/6 रन ही बना सकी। अभिमन्यु मिथुन ने 9 गेंदों पर 26 और शहबाज नदीम ने 8 गेंदों पर 19 रन जरूर बनाए, लेकिन बाकी बल्लेबाज पूरी तरह फ्लॉप रहे। कुवैत ने यह मुकाबला 27 रन से अपने नाम किया।
भारत vs यूएई
दूसरे मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 107/3 रन बनाए। मिथुन ने शानदार अर्धशतक (50 रन, 16 गेंदें) जमाया, जबकि कप्तान दिनेश कार्तिक ने 14 गेंदों पर 42 रन की तेज पारी खेली।
लेकिन यूएई की टीम ने इस लक्ष्य को 5।5 ओवर में ही हासिल कर लिया। खालिद शाह ने 14 गेंदों में नाबाद 50 रन जड़कर भारत के हाथ से जीत छीन ली। भारत की ओर से स्टुअर्ट बिन्नी और चिपली को एक-एक विकेट मिला।
भारत vs नेपाल
तीसरे और अंतिम लीग मैच में नेपाल ने भारत को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। नेपाल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बिना विकेट खोए 6 ओवर में 137 रन ठोक दिए। रशीद खान ने 17 गेंदों में 55 रन और सुनीप जोरा ने 12 गेंदों में 47 रन की आतिशी पारी खेली।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम मात्र 3 ओवर में 45 रन पर सिमट गई। किसी भी बल्लेबाज ने बड़ी पारी नहीं खेली, प्रियंक पंचाल और भरत चिपली ने 12-12 रन बनाए। नेपाल ने यह मुकाबला 92 रन से जीतकर भारत की लय पूरी तरह बिगाड़ दी।
तीनों हार के साथ भारत का सफर ग्रुप स्टेज पर ही खत्म हो गया। टीम में मौजूद बड़े नाम - दिनेश कार्तिक, रॉबिन उथप्पा, स्टुअर्ट बिन्नी, और शहबाज नदीम अनुभव के बावजूद टीम को जीत की राह नहीं दिखा सके।












Click it and Unblock the Notifications