Hindi Diwas 2023: अंपायर...को हिंदी में क्या कहते हैं? तेंदुलकर ने पूछे 4 रोचक सवाल, कमेंट्स की आ गई बाढ़
Sachin Tendulkar on Hindi Diwas: आज पूरा देश हिंदी दिवस मना रहा है, सोशल मीडिया पर मैसेज की भरमार है तो वहीं अपनी बैटिंग से दुनिया भर के टॉप गेंदबाजों की बैंड बजाने वाले शतक सम्राट सचिन तेंदुलकर ने इस खास पर्व पर बड़ी ही रोचक पोस्ट लिखी है, जो कि इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और लोग उस पर जमकर कमेंट कर रहे हैं।

दरअसल भारत रत्न सचिन तेंदुलकर ने अपनी पोस्ट में लोगों को हिंदी दिवस की बधाई देते हुए एक प्रश्न पूछा है। उन्होंने लिखा है कि क्या आप मुझे बता सकते हैं, नीचे दिए गए क्रिकेट के शब्दों को हिंदी में क्या कहते हैं?
- Umpire
- Wicket-keeper
- Fielder
- Helmet
- #हिंदी_दिवस
जिसके बाद तो कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। एक यूजर ने लिखा- .
- निर्णयकर्ता
- दंड रक्षक
- क्षेत्र रक्षक
- सिर कवच
तो वहीं एक यूजर ने लिखा
- मध्यस्थ; मैदान में खेल का संचालक या निर्णायक
- केट रक्षक
- क्षेत्ररक्षण
- शिरस्त्राण कहते हैं!
तो एक यूजर ने लिखा कि- 'आम तौर पर हम बस फील्डर को छेत्र रक्षक बोलते हैं हिंदी में, बाकी सबको वैसे ही काम में लेते हैं, और यही तो खासियत है हिंदी भाषा की, कि ये काफी उदार और आसान है, ये दूसरे भाषा के शब्दों को भी खुशी खुशी अपनाती है, ये जटिल नहीं है, बल्कि इसका एक मात्र लक्ष्य ही हमारे जीवन को आसान बनाना है !'
यूजर्स लगातार दिलचस्प जवाब दे रहे हैं
तो एक यूजर ने लिखा कि 'वीरेंद्र सहवाग को पता होगा । @virendersehwag।' कुल मिलाकर सचिन की रोचक पोस्ट पर यूजर्स लगातार दिलचस्प जवाब दिए जा रहे हैं।
सोशल मीडिया पर सचिन ही आकर्षण का केंद्र
कहना गलत ना होगा कि इस वक्त सोशल मीडिया पर सचिन ही आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं, जो ये बताने के लिए काफी है कि सचिन दस नंबर की जर्सी पहने मैदान में दिखे ना दिखें लेकिन उनके प्रति लोगों की दीवानगी आज भी कम नहीं हुई है।
खास बातें
हर साल 14 सितंबर को देश में हिंदी दिवस मनाया जाता है। इस दिन का मकसद हिंदी भाषा का महत्व समझाना और प्रचार-प्रसार करना है लेकिन 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाने के दो मुख्य कारण है। पहला कारण ये है कि इसी दिन साल 1949 में हिंदी को देश की आधिकारिक भाषा घोषित किया गया था और इसी दिन महान हिंदी कवि राजेंद्र सिंह की जयंती भी है, जिन्होंने हिंदी को आधिकारिक भाषा बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया था।












Click it and Unblock the Notifications