लॉर्ड्स टेस्ट में बेस्ट स्कोर करने वाली टॉप 5 टीमें, क्या भारतीय टीम भी है शामिल?
IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में अब तक कुल दो मुकाबले खेले गए हैं। दोनों टीमों ने एब एक-एक मैच में जीत दर्ज की है। भारतीय टीम ने धांसू अंदाज में खेलते हुए एजबेस्टन टेस्ट मैच में इंग्लैंड को पटखनी देते हुए सीरीज में बराबरी कर ली थी।
लॉर्ड्स में कई बार ग्रीन पिच की वजह से बल्लेबाजी करना काफी मुश्किल काम हो जाता है। इसके बावजूद टीमों ने यहां पर बड़ा स्कोर खड़ा करने में सफलता पाई है। इस ग्राउंड पर टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली पांच टीमों के बारे में आपको जरूरी जानना चाहिए।

नंबर 5
इस लिस्ट में पांचवें स्थान पर ऑस्ट्रेलियाई टीम शामिल है। ऑस्ट्रेलिया ने 4 विकेट पर 632 रनों का स्कोर हासिल किया है। इंग्लैंड के खिलाफ साल 1993 में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने यह स्कोर हासिल किया था। इंग्लैंड को इस मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था।
नंबर 4
चौथे स्थान पर वेस्टइंडीज का नाम आता है। विंडीज ने इंग्लैंड के खिलाफ साल 1973 में 8 विकेट के नुकसान पर 652 रन बनाए हैं। उस जमाने में वेस्टइंडीज टीम खतरनाक मानी जाती थी। इंग्लैंड को विंडीज ने उस मुकाबले में हराया भी था।
नंबर 3
मेजबान इंग्लैंड का नाम भी यहां शामिल है। इंग्लैंड ने भारतीय टीम के खिलाफ 1990 में 4 विकेट के नुकसान पर 653 रनों का स्कोर खड़ा किया है। भारत के सामने उस मुकाबले में इंग्लिश टीम ने जीत दर्ज की थी। इंग्लैंड ने यह स्कोर पहली पारी के दौरान बनाया था।
नंबर 2
दूसरे स्थान पर दक्षिण अफ्रीकी टीम का नाम दर्ज है। अफ्रीकी बल्लेबाजों ने इंग्लैंड के गेंदबाजों की जमकर धुनाई कर डाली। दूसरी पारी के दौरान दक्षिण अफ्रीकी टीम ने 6 विकेट पर 682 रनों का स्कोर हासिल किया था। दक्षिण अफ्रीकी टीम ने भी जीत हासिल की थी।
नंबर 1
ऑस्ट्रेलिया ने साल 1930 में एक ऐसा स्कोर खड़ा किया था, जो आज भी लॉर्ड्स में नंबर एक पर है। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ खेलते हुए 6 विकेट पर 729 रनों का धांसू स्कोर हासिल किया था। लॉर्ड्स के इतिहास में टेस्ट की सिंगल पारी में अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है।












Click it and Unblock the Notifications