IPL 2022 : गुजरात टाइटंस पर हुई पैसों की बरसात, ये खिलाड़ी अकेले ले गया 6 अवार्ड

नई दिल्ली। गुजरात टाइटंस ने आईपीएल 2022 का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है। गुजरात का यह पहला आईपीएल सीजन था और उन्होंने शुरूआती लीग मैचों में ही टाॅप पर रहते हुए फाइनल में राजस्थान राॅयल्स को 7 विकेट से हराकर ट्राॅफी पर कब्जा कर लिया। वहीं राजस्थान के पास 2008 के बाद एक बार फिर दूसरी बार ट्राॅफी जीतने का माैका था, लेकिन वह चूक गए। राजस्थान भले ही हार गई, लेकिन उन्हें भी इनाम के ताैर पर मोटी राशि मिली।
Recommended Video
राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 130 रन बनाए थे, लेकिन गुजरात ने बड़ी आसानी के साथ 7 विकेट रहते हुए 11 गेंदें शेष रहते मैच अपने नाम कर इतिहास रच दिया।
यह भी पढ़ें- IPL 2022 : ये रहे सर्वाधिक रन बनाने वाले टाॅप-5 बल्लेबाज, लिस्ट में 3 भारतीय

गुजरात टाइटंस पर हुई पैसों की बरसात
नई टीम गुजरात पर पैसों की बरसात हुई। उन्हें अब इनाम के ताैर पर 20 करोड़ हासिल हुए। गुजरात अंक तालिका में टाॅप पर रही थी। उसने 14 लीग मैचों में 10 जीत के साथ प्लेऑफ में प्रवेश किया था। फिर क्वालिफायर-1 में राजस्थान को हराकर फाइनल में पहुंचे थे। वहीं राजस्थान को 13 करोड़ रुपए, जबकि तीसरे नंबर पर रहने वाली टीम राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू को 7 करोड़ और चौथे नंबर पर रही लखनऊ सुपर जाएंट्स को 6.5 करोड़ रुपए हासिल हुए।

किस खिलाड़ी को क्या अवार्ड मिला?
युजवेंद्र चहल- पर्पल कैप
दिनेश कार्तिक- सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन
जोस बटलर - क्रैक इट सीक्सेज ऑफ द सीजन
उमरान मलिक - इमरजिंग प्लेयर ऑफ द सीजन
लोकी फर्ग्यूसन - फास्टेस्ट डिलिवरी ऑफ द सीजन
एविन लुईस - कैच ऑफ द सीजन

ये अकेले ले गए 6 अवार्ड
जोस बटलर- ऑरेंज कैप
जोस बटलर - ऑन-द-गो 4s ऑफ द सीजन
जोस बटलर - पावर प्लेयर ऑफ द सीजन
जोस बटलर - ऑन-द-गो 4s ऑफ द सीजन
जोस बटलर - मोस्ट वैलुएबल प्लेयर ऑफ द सीजन
जोस बटलर - गेम चेंजर ऑफ द सीजन












Click it and Unblock the Notifications