IPL 2023: लखनऊ और हैदराबाद के मैच में जमकर हुआ बवाल, अंपायर और क्राउड पर भड़के हेनरिक क्लासेन
सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मैच के दौरान काफी बवाल देखने को मिला, इस दौरान क्राउड ने न सिर्फ कोहली...कोहली के नारे लगाए बल्कि काफी हंगामा भी किया, जिसके कारण हेनरिक क्लासेन काफी नाराज नजर आए।

SRH vs LSG, IPL 2023: सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेले गए मैच में जमकर बवाल हुआ। आईपीएल के 58वें मुकाबले में राजीव गांधी स्टेडियम में टॉस जीतकर एसआरएच ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। हैदराबाद के लिए सबकुछ ठीक चल रहा था, लेकिन 19वें ओवर में बड़ा विवाद तब देखने को मिला, जब डगआउट के पास एलएसजी सदस्यों के साथ दर्शकों की तीखी नोकझोंक हुई।
दरअसल, विवाद की असली वजह नो बॉल रही, क्योंकि एक नो बॉल पर दिए गये विवादित फैसले के बाद से ही हंगामा शुरू हुआ था। 19वें ओवर में आवेश खान बॉलिंग करा रहे थे और अब्दुल समद बैटिंग कर रहे थे। आवेश के ओवर की तीसरी गेंद को समद ने एक रन में तब्दील किया, बॉल बल्ले के ऊपरी हिस्से पर लगी, अंपायर ने उसे नो बॉल करार दिया, जिसके बाद लखनऊ के कैप्टन कृणाल पंड्या ने रिव्यू ले लिया।
नो बॉल को रिव्यू में देखे जाने पर पता चला कि, बॉल कमर से थोड़ी ऊपर की हाइट पर थी, जिसके बाद थर्ड अंपायर ने फैसले को बदल दिया, जिसके बाद मैदान पर खड़े अंपायर को भी अपना निर्णय बदलना पड़ा। इसके बाद मैदान पर फैंस ने जमकर हंगामा किया।
रिपोर्ट्स के अनुसार, फैंस ने लखनऊ के डगआउट पर गुस्से में कुछ फेंका भी था, साथ ही क्राउड में कुछ लोगों ने इस दौरान कोहली-कोहली के नारे भी लगाए। इस घटना के बाद कुछ मिनटों के लिए मैच रुक गया। मैच के बाद हेनरिक क्लासेन दर्शकों की हरकत से काफी निराश नजर आए।
इस पूरे विवाद को लेकर सनराइजर्स के बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन काफी नाराज नजर आए। उन्होंने बाद में बातचीत करते हुए कहा कि, ऐसी चीजें नहीं होनी चाहिए, क्योंकि ये खेल के लय को तोड़ता है। साथ ही उन्होंने अंपायर पर भी निशाना साधते हुए खराब अंपायरिंग करार दिया। दरअसल, इस विवाद के क्लासेन और उनके बल्लेबाजी साथी अब्दुल समद ने गति खो दी, हेनरिक क्लासेन ने 29 गेंदों में 3 चौके और 3 छक्के की मदद से 47 रन की पारी खेली।
मिड-इनिंग मैच के बाद बीतचीत के दौरान भी क्लासेन निराश नजर आए थे, क्योंकि उन्होंने अंपायरों को खराब निर्णय लेने के लिए काफी निराशा जाहिर की, साथ ही हैदराबाद में क्राउड पर भी जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि, क्राउड से काफी निराश हूं, क्योंकि इसके कारण हमारी गति को ब्रेक लगा। वहां कोई बड़ा अंपायरिंग फैसला नहीं किया जा रहा है, लेकिन यह खेल का हिस्सा है।'
Recommended Video
इस मैच में एलएसजी ने एसआरएच को 7 विकेट से हरा दिया। हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 183 रन का लक्ष्य दिया, जिसे लखनऊ ने 19.2 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया।












Click it and Unblock the Notifications