IPL में कौन डिसाइड करता है 'प्लेयर ऑफ द मैच,' सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस के बीच आकाश चोपड़ा ने दिया जवाब
आकाश चोपड़ा बताया कि ‘जो लोग सोचते हैं कि POTM पुरस्कार कैसे और कौन तय करता है, वर्ल्ड फीड (अंग्रेजी) से एक कमेंटेटर, जिसे इस काम के लिए चुना जाता है। इसलिए, यह हमेशा ‘वो' व्यक्ति ही तय करता है कि पुरस्कार किसे मिलेगा।

IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग का 16वां सीजन अपने आखिरी चरण में है। ऐसे में टीमों के लिए प्रत्येक मैच किसी महासंग्राम से कम नहीं है। ऐसा ही एक महामुकाबला आईपीएल के 57वें मैच में मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच देखने को मिला, जहां सूर्यकुमार यादव की तूफानी पारी के लिए उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया, जोकि ट्वीटर पर काफी छाया रहा, क्योंकि इस मैच में जीटी के राशिद खान ने भी चार विकेट के साथ 79 रन की शानदार पारी खेली थी।
दरअसल, इस मैच में दोनों खिलाड़ियों ने कमाल का प्रदर्शन किया था, लेकिन अवॉर्ड सूर्यकुमार यादव को दिया गया। ऐसे में सवाल उठने लगा कि आखिर आईपीएल में प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड किसे दिया जाएगा और ये तय कौन करता है। इसको लेकर सोशल मीडिया पर काफी ट्वीट किए गए। लोगों के बढ़ते सवालों के बीच पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने इस बड़े राज से पर्दा उठाया और विस्तार से जवाब भी दिया।
भारतीय पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने ट्वीट कर लिखा कि 'जो लोग सोचते हैं कि POTM पुरस्कार कैसे और कौन तय करता है... वर्ल्ड फीड (अंग्रेजी) से एक कमेंटेटर, जिसे इस काम के लिए चुना जाता है। इसलिए, यह हमेशा 'वो' व्यक्ति ही तय करता है कि पुरस्कार किसे मिलेगा।'
दरअसल, इंडियन प्रीमियर लीग के 57वें मैच में गुजरात टाइटंस के खिलाफ सूर्यकुमार यादव ने एक बार फिर मिस्टर 360 वाला प्रदर्शन दिखाकर सभी को हैरान कर दिया। एमआई के विस्फोटक बल्लेबाज ने मुकाबले में आतिशी पारी खेलते हुए 49 गेंद पर नाबाद 103 रन बनाए। इस पारी को लेकर कई दिग्गजों क्रिकटरों ने सूर्यकुमार की जमकर प्रशंसा की है।
वहीं दूसरी ओर गुजरात के गेंजबाज राशिद खान ने भी इस मैच में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने गेंदबाजी के समय 4 विकेट अपने नाम किए, और जब बल्लेबाजी का समय आया तो तीन चौकों और दस छक्कों की मदद से नाबाद 79 रन बनाए। इस मुकाबले में दोनों खिलाड़ियों ने गजब का परफॉर्मेंस किया।












Click it and Unblock the Notifications