BCCI हेडक्वार्टर में भिड़े नेस किंग खान-नेस वाडिया, IPL के अगले सीजन पहले हुई तीखी नोंकझोंक

आगामी आईपीएल सीजन की तैयारी शुरू हो गई है। इसको लेकर बीसीसीआई मुख्यालय में बुधवार की शाम तमाम आईपीएल फ्रेंचाइजी मालिकों की बैठक हुई। इस बैठक के दौरान कई मुद्दों पर चर्चा हुई। इस दौरान मेगा ऑक्शन का मुद्दा काफी चर्चा में रहा। लेकिन रिपोर्ट की मानें तो बैठक के दौरान सबकुछ ठीक नहीं रहा है।

कोलकाता नाइट राइडर्स के सह मालिक शाहरुख खान भी इस बैठक में हिस्सा लेने पहुंचे थे। शाहरुख मेगा ऑक्शन को लेकर बिल्कुल भी सहमत नहीं थे। बता दें कि इस वर्ष केकेआर ने आईपीएल का खिताब जीता था। पूरे सीजन में आईपीएल ने अपना वर्चस्व दिखाया था।

srk-ness wadi

आखिर किस मुद्दे पर भिड़े?

बीसीसीआई मुख्यालय में हुई बैठक के दौरान एक तरफ जहां शाहरुख मेगा ऑक्शन के पक्ष में नहीं थे, शाहरुख खान चाहते थे कि बड़े खिलाड़ियों का रिटेंशन होना चाहिए। लेकिन इससे उलट पंजाब किंग्स के सह मालिक नेस वाडिया इससे सहमत नहीं थे। यही वजह है कि बैठक के दौरान दोनों के बीच तीखी नोंकझोंक देखने को मिली।

SRK को मिला काव्या मारन का साथ

बैठक के दौरान शाहरुख खान को सनराइजर्स हैदराबाद के मालिक का समर्थन मिला। काव्या मारन ने शाहरुख खान का समर्थन किया, उन्होंने कहा कि टीम को बनाने में काफी समय जाता है। गौर करने वाली बात है कि पंजाब किंग्स के लिए आईपीएल का यह सीजन काफी खराब रहा था। टीम ने 14 मैचों में से सिर्फ 5 मैच में जीत दर्ज की थी और अंक तालिका में 9वें पायदान पर रही थी।

फ्रेंचाइजी कर रहे थे ये मांग

बैठक से पहले इस तरह की रिपोर्ट सामने आई थी कि फ़्रैंचाइज़ी मेगा नीलामी से पहले आठ खिलाड़ियों को रिटेन करने के पक्ष में हैं। साथ ही राइट टू मैच (RTM) विकल्प को फिर से शुरू करने के बारे में भी चर्चा हुई। दरअसल 2022 में दो नई टीमों के टूर्नामेंट में शामिल होने के बाद राइट टू मैच विकल्प को हटा दिया गया था।

विदेशी खिलाड़ियों पर चर्चा

बैठक में विदेशी खिलाड़ियों को लेकर भी काफी चर्चा हुई। जिस तरह से विदेशी खिलाड़ी बीच टूर्नामेंट में फ्रेंचाइजी से अलग हो जाते हैं उससे टीम का प्रदर्शन काफी प्रभावित होता है और टीम की योजनाएं प्रभावित होती हैं।

कई फ्रेंचाइजी मालिक पहुंचे बीसीसीआई के मुख्यालय

बता दें कि बैठक में मुंबई इंडियंस के कुछ मालिक वीडियो कॉन्फ्रेंस के ज़रिए शामिल हुए, जबकि दिल्ली कैपिटल्स के किरण कुमार ग्रांधी, लखनऊ सुपर जायंट्स के संजीव गोयनका बीसीसीआई मुख्यालय में मौजूद थे। चेन्नई सुपर किंग्स, सनराइजर्स हैदराबाद, राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के प्रतिनिधि भी बैठक में शामिल हुए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+