IND vs NZ: भारत-न्यूजीलैंड मैच से पहले ICC ने कर दी बड़ी गलती? इस फैसले पर भड़के राहुल द्रविड़

World Cup 2023: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप के 21वें मैच में आज जब भारत और न्यूजीलैंड के बीच भिड़ंत होती, तो रोहित शर्मा और टॉम लैथम की अगुवाई वाली टीम में से किसी एक का अजेय अभियान समाप्त हो जाएगा। इस बीच आईसीसी ने भारतीय क्रिकेट टीम जिन चार वेन्यू पर खेली है उनमें से कुछ पिच के लिए 'औसत' रेटिंग दी है, जिसे लेकर भारत के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ सहमत नहीं हैं।

दरअसल, भारतीय क्रिकेट टीम ने जिन चार स्थानों पर खेला है, उनमें से दो- चेन्नई और अहमदाबाद- को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने पिच के लिए 'औसत' रेटिंग दी है। 15 अक्टूबर तक क्रिकेट विश्व कप में ये केवल दो पिचें थीं जिन्हें 'औसत' रेटिंग दी गई थी। अन्य को 'अच्छा' या 'बहुत अच्छा' दर्जा दिया गया है।

Rahul Dravid

आईसीसी द्वारा भारत के मैचों से जुड़ी दो पिचों को दी गई औसत रेटिंग मुख्य कोच राहुल द्रविड़ को रास नहीं आई, जिन्होंने शनिवार को विश्व संस्था से 'सम्मानपूर्वक असहमत' होते हुए कहा कि सिर्फ रन बनने के आधार पर पिच को रेटिंग नहीं दी जा सकती।

भारत ने अहमदाबाद में पाकिस्तान को 42.5 ओवर में 191 रन पर आउट कर दिया, जबकि चेन्नई में मेजबान टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 49.3 ओवर में 199 रन पर आउट कर दिया।

द्रविड़ ने न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले से पहले कहा, 'मैं निश्चित रूप से उन दो विकेटों के लिए दी गई औसत रेटिंग से सम्मानपूर्वक असहमत हूं। मुझे लगता है कि वे अच्छे विकेट हैं। यदि आप केवल 350 रन देखना चाहते हैं और केवल उन्हीं विकेटों को अच्छा मानते हैं, तो मैं इससे असहमत हूं। मुझे लगता है कि आपको प्रदर्शन के अलावा विभिन्न कौशल पर ध्यान देना होगा।'

"बात इस बारे में नहीं है कि हम केवल चौके और छक्के लगते देखना चाहते हैं, तो हमारे पास उसके लिए टी20 क्रिकेट भी हैं। ईमानदारी से कहें तो दिल्ली या पुणे में शायद 350 से अधिक विकेट भी हैं। केवल वे ही अच्छे विकेट हैं, फिर क्यों यहां गेंदबाज़ हैं? और आखिर स्पिनर ही क्यों हैं?'

द्रविड़ ने कहा कि एकदिवसीय मैच खिलाड़ियों के विभिन्न कौशल दिखाने के बारे में है, न कि केवल हिटिंग के बारे में।उन्होंने कहा कि, 'मैं इससे असहमत हूं क्योंकि मुझे लगता है कि हमें सभी कौशल पर ध्यान देना चाहिए, बीच में स्ट्राइक रोटेट करने की क्षमता देखनी चाहिए। रवींद्र जडेजा की गेंदबाजी या मिशेल सेंटनर को गेंदबाजी करते हुए देखना चाहिए, या एडम जंपा को गेंदबाजी करते हुए देखने या केन विलियमसन को बीच के ओवरों में स्ट्राइक रोटेट करते हुए देखना चाहिए, विराट कोहली और लोकेश राहुल ने जिस तरह से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बल्लेबाजी की। वह भी एक कौशल हैं।

उन्होंने आगे कहा कि, 'कुछ विकेट पर हम भी खेले हैं, दिल्ली और पुणे में बीच के ओवरों में स्ट्राइक रोटेट करना कोई बहुत कठिन कौशल नहीं था। प्रतियोगिता इस बारे में थी कि कौन अधिक चौके और छक्के लगा सकता है। इसलिए मेरी राय में सम्मानजनक रूप से विकेटों का आकलन करने का यही एकमात्र तरीका नहीं है। मुझे लगता है कि हमें यह तय करने के लिए एक बेहतर तरीका अपनाने की जरूरत है कि क्या औसत है।

भारत के पूर्व कप्तान ने कहा कि, 'कभी-कभी विकेट थोड़ा टर्न करेंगे, कभी-कभी वे थोड़ा सीम करेंगे, वे थोड़ा स्विंग करेंगे, और थोड़ा उछाल भी लेंगे। हम केवल 350 के स्कोर में छक्के और चौकों को अच्छे विकेट के रूप में देखना चाहते हैं, तो मैं इससे असहमत हूं।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+