'संजू कभी भी ऋषभ पंत नहीं बन सकते', दिग्गज पाकिस्तानी खिलाड़ी ने लगाई सैमसन की क्लास

वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में भी मिले मौके का संजू सैमसन पूरा लाभ नहीं उठा सके।

नई दिल्ली, जुलाई 24: संजू सैमसन ने भले ही 2015 में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया हो, लेकिन प्रदर्शन में उतार चढ़ाव और बढ़ते कॉम्पिटिशन के कारण वह भारतीय टीम में अपनी जगह पक्की करने में सफल नहीं हुए हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में भी मिले मौके का वह पूरा लाभ नहीं उठा सके। उन्होंने 18 गेंदों पर 12 रन बनाए। रोमारियो शेफर्ड की एक गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट दिए जाने के बाद, उन्होंने फैसले को चुनौती दी लेकिन अंपायर कॉल के कारण इसका कोई फायदा नहीं हुआ। इस पर पूर्व पाकिस्तानी स्पिनर दानिश कनेरिया ने कहा कि उन्होंने चयनकर्ताओं को प्रभावित करने का एक शानदार अवसर गंवा दिया है।

2015 में किया था डेब्यू

2015 में किया था डेब्यू

2015 में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले सैमसन ने अभी तक केवल 14 टी20 इंटरनेशनल और दो एक वनडे अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले हैं। वनडे में उन्होंने 29.00 की औसत और 90.62 के स्ट्राइक रेट से 58 रन बनाए हैं। वहीं टी20 में उन्होंने 19.30 की औसत और 135.67 के स्ट्राइक रेट से 251 रन जड़े हैं। क्रिकेट के सबसे छोटो फॉर्मेट में उन्होंने एक अर्धशतक भी जड़ा है। टी20 में उनका सर्वाधिक स्कोर 77 रन है। इसी साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्वकप में उन्हें भारतीय स्क्वॉड में शामिल किया जा सकता है।

सैमसन पंत नहीं हैं

सैमसन पंत नहीं हैं

दानिश कनेरिया ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, "सैमसन को एक और मौका मिला लेकिन वह खास नहीं दिखे। रोमारियो शेफर्ड के आउट होने से पहले वह सुस्त दिख रहे थे लेकिन मैं एक बार फिर हुड्डा की बात करूंगा। उन्होंने नीचे के क्रम में बल्लेबाजी क्यों की? श्रेयस और सूर्यकुमार क्रमशः नंबर 2 और 3 स्थान पर ठीक हैं, लेकिन हुड्डा को सैमसन से आगे आना चाहिए था। भारत ने सैमसन को ऋषभ पंत की तरह ही इस क्रम में आगे बढ़ाया। लेकिन सैमसन पंत नहीं हैं। उनकी बल्लेबाजी पूरी तरह से अलग है।"

आज बड़ी पारी का मौका

आज बड़ी पारी का मौका

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए ऋषभ पंत को आराम दिया गया है। ऐसे में विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संजू सैमसन की है। पहले वनडे में खास प्रदर्शन नहीं करने वाले संजू के पास आज 24 जुलाई को दूसरे वनडे में एक बड़ी पारी खेलने का मौका होगा। सीरीज का पहला मैच भारत ने 3 रन से जीता था। ऐसे में आज का मुकाबला जीतकर शिखर धवन सीरीज अपने नाम करना चाहेंगे। वहीं वेस्टइंडीज के कप्तान निकोलस पूरन आज का मुकाबला जीतकर सीरीज में 1-1 की बराबरी करना चाहेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+