शुभमन गिल और सारा अली खान हो गये अलग? जानें उनके ब्रेक-अप को लेकर आई बड़ी खबर
शुभमन गिल ने सारा अली खान को डेट करने को लेकर कोई बयान नहीं दिया था। उन्होंने एक हिंट जरुर दिया था।

Shubman Gill and Sara Ali khan: शुभमन गिल की धमाकेदार बैटिंग और क्रिकेटिंग करियर के अलावा निजी जीवन पर भी फैन्स की नज़रें रहती हैं। माना जा रहा था कि गिल बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान को डेट कर रहे हैं। इन दोनों के बीच कुछ चलने की खबरें भी आती रहे हैं। हालांकि गिल और सारा दोनों ने कोई बयान नहीं दिया।
पिछले साल गिल और सारा अली खान को कुछ मौकों पर एक साथ स्पॉट भी किया गया था। एक चैट शॉ में गिल से डेट को लेकर सवाल भी पूछा गया था। इस पर उन्होंने खुलकर कुछ नहीं कहा था लेकिन एक हिंट जरुर दिया था। गिल ने कहा कि शायद डेट कर रहा हूं और नहीं भी कर रहा।
अब खबर आ रही है वो फैन्स को थोड़ा परेशान कर सकती है। दोनों के बीच चीजें ठीक नहीं होने की खबर है। रिपोर्ट्स के अनुसार सारा और गिल ने एक-दूसरे को इन्स्टाग्राम पर फॉलो करना बंद कर दिया है। इस खबर से काफी लोगों के मन में सवाल उठ रहे हैं। यह भी एक सवाल है कि क्या इन दोनों का ब्रेक-अप हो गया है?
हालांकि यह तो समय ही बता पाएगा कि इन दोनों के ब्रेकअप कप लेकर आ रही खबरों में कितनी सच्चाई है। फ़िलहाल तो गिल का ध्यान पूरी तरह से आईपीएल की तरफ है और वह बल्ले से अपना बेहतरीन प्रदर्शन भी दिखाने में सफल रहे हैं। इस सीजन वह काफी रन बटोर रहे हैं।
गिल ने आईपीएल में इस सीजन 2 शतक जमाए हैं। गुजरात टाइटंस को टॉप चार में पहुंचाने का काफी क्रेडिट शुभमन गिल को ही जाता है। आरसीबी के खिलाफ अंतिम लीग मैच में उनके बल्ले से नाबाद शतक आया था। सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में वह टॉप दो में हैं। फाफ डू प्लेसी पहले स्थान पर हैं और गिल उनसे आठ रन दूर हैं, आने वाले मैच में वह इस आंकड़े को प्राप्त कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications