'लड़कियों का हलाला करते हैं तब मौलाना,' हसीन जहां ने पहली बार दिखाए आक्रामक तेवर, सरेआम किया बड़ा खुलासा
Hasin Jahan: होली खेलने की वजह से मोहम्मद शमी की बेटी को काफी निशाना बनाया गया था। साथ में मां हसीन जहां ने भी होली खेलने के कई वीडियो पोस्ट किये थे। हालांकि अब तक हसीन जहां ने कोई जवाब नहीं दिया था और सोशल मीडिया पर लगातार पोस्ट डाल रहे थे।
हसीन जहां की बेटी को एक मौलाना ने निशाना बनाते हुए होली खेलने का काम गैरक़ानूनी बताया। अब हसीन जहां ने पलटवार करते हुए मौलानाओं को आड़े हाथों लिया है। इसके अलावा ट्रोल करने वाले लोगों और कई अन्य मुद्दों पर भी अपनी बात रखी है और खुलकर तेवर दिखाए हैं।

बेटी के लिए बोलने वाले मौलाना से ही हसीन जहां ने सवाल कर दिया। दैनिक भास्कर से बातचीत में हसीन जहां ने कहा कि जब लड़कियों का जीवन बर्बाद किया जाता है, उनका हलाला किया जाता है और रेप करके फेंक दिया जाता है, उस समय ये मौलाना कहाँ होते हैं।
उन्होंने कहा कि होली खेलकर मेरी बेटी ने कोई गलत कार्य नहीं किया है। मैं गवार नहीं हूँ। मुझे मेरे पेरेंट्स ने दीन और धर्म की शिक्षा दी है और मुझे इस बारे में सब पता है। जिस संस्कृति से हम आते हैं, उसमें त्यौहार बनाए जाते हैं और ऐसा करना बिलकुल भी गलत नहीं है।
Hasin Jahan का पुरुषों को लेकर बयान
हसीन जहां ने यहाँ तक कह दिया कि होली खेलने की अनुमति तो पुरुषों को भी नहीं है लेकिन उनको कोई कुछ नहीं कहता है। इरफ़ान पठान ने भी तो होली खेली थी लेकिन उन्हें किसी ने कुछ नहीं कहा। ये मुल्ला या मुसलमान औरतों के पहनावे, चरित्र और उनके मन्दिर जाने या दुर्गा पूजा करने पर ऊँगली उठाते हैं।
Hasin Jahan ने शमी पर जड़ा आरोप
इसके अलावा मोहम्मद शमी के ऊपर भी हसीन जहां ने बड़ा आरोप जड़ते हुए कहा कि उनको रोज़ा रखते हुए नहीं देखा। परिवार की स्थिति अच्छी नहीं रही है, इस वजह से उनको पता था कि खाना एक टाइम मिलेगा, तो रोज़ा ही रख लेते हैं। जब से मैं शमी को जानती हूँ, उन्होंने कभी रोज़ा नहीं रखा।












Click it and Unblock the Notifications