'शर्म तो आती ही होगी थोड़ी-बहुत', Hasin Jahan ने शेयर की ऐसी तस्वीर भड़क उठे फैंस
Hasin Jahan share Latest Instagram Picture: भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी से अलग रह रही उनकी पत्नी हसीन जहां अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें और पोस्ट के कारण चर्चा में रहती हैं। हाल ही में उन्होंने कुछ पुरानी तस्वीर शेयर की, जिसके बाद उन्हें जमकर ट्रोल किया गया। हसीन जहां ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर करीब 10-12 साल पुरानी तस्वीरों को पोस्ट किया, जिसे देख फैंस भड़क उठे।
'शर्म तो आती ही होगी थोड़ी-बहुत'
इन ग्लैमरस तस्वीरों में वह स्टाइलिश अंदाज में नजर आ रही थीं। हालांकि, तस्वीर के साथ ही फैंस ने उन्हें निशाने पर ले लिया और उनके लुक, कपड़े और पोज़ पर तीखे कमेंट्स किए। एक यूजर ने लिखा कि शर्म तो आती ही होगी थोड़ी-बहुत। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि अब इस सबका कोई फायदा नहीं होने वाला है। जबकि कुछ फैंस लगातार उन्हें ट्रोल करते नजर आए।

हसीन जहां देती रही हैं फैंस को जवाब
सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग एक आम बात हो चुकी है, लेकिन हसीन जहां अक्सर ऐसे कमेंट्स का जवाब देती हैं और अपनी राय बेबाकी से रखती हैं। उनकी यह तस्वीर भी कई लोगों के लिए चर्चा का विषय बन गई, लेकिन हसीन जहां ने हमेशा अपने आत्मविश्वास को कायम रखा है। वह अपने खिलाफ हो रही ट्रोलिंग पर करारा जवाब देने का काम करती रही है।
साल 2014 में हुई थी शादी
हसीन जहां और मोहम्मद शमी की शादी 2014 में हुई थी। हसीन जहां एक मॉडल और ब्यूटी क्वीन रह चुकी हैं। दोनों की मुलाकात साल 2011 में हुई थी, और इसके बाद उनका रिश्ता और गहरा होता चला गया। शादी के बाद दोनों की एक बेटी भी हुई। हसीन जहां अक्सर अपनी बेटी की तस्वीरें भी शेयर करती रहती हैं।
मोहम्मद शमी पर लगाए कई गंभीर आरोप
2018 में हसीन ने मोहम्मद शमी पर घरेलू हिंसा, अप्राकृतिक यौन संबंध, और विवाहेत्तर संबंधों का आरोप लगाया। इसके बाद उनकी शादी में खटास आई और 2019 में हसीन जहां ने मोहम्मद शमी से तलाक की याचिका दायर की। तलाक का मामला काफी समय तक मीडिया में सुर्खियां बटोरता रहा।












Click it and Unblock the Notifications