पराई हूं पराई मेरी आरज़ू ना कर, हसीन जहां ने गाना गाकर किया शादी का ऑफ़र रिजेक्ट, कौन है जिसने किया था प्रपोज?

Hasin Jahan: हसीन जहां के चर्चे कभी समाप्त नहीं होते हैं। वह हमेशा अपने किसी ने किसी पोस्ट या वीडियो के लिए चर्चा में रहती हैं। हसीन जहां सोशल मीडिया पर अपनी हर गतिविधि शेयर करती हैं और उनका अंदाज भी बिलकुल जुदा होता है।

कई मौकों पर उनके इन्स्टाग्राम पोस्ट के ऊपर यूजर्स के अजीबोगरीब कमेंट्स आते रहते हैं। वह उनका जवाब देना पसंद नहीं करती हैं। अपने जीवन में मस्त और व्यस्त रहने वाली हसीन जहां पति मोहम्मद शमी से अलग पिछले कई सालों से रहती हैं।

hasin jahan

सोशल मीडिया पर लोग उनको प्रपोज भी करते हैं। ऐसे ही एक यूजर ने कुछ ही दिनों पहले हसीन जहां को कहा था कि मुझसे शादी कर लो, मैं आपको राजकुमारी बनाकर रखूंगा। उस समय तो हसीन जहां का कोई पोस्ट नहीं आया था लेकिन इस बार एक अजीब पोस्ट आया है।

Hasin Jahan का अजीब पोस्ट

हसीन जहां अपने फोटो के साथ एक पोस्ट शेयर किया और इसमें गाना अहम है। गाने के लिरिक्स भी खास हैं। इस पोस्ट में गाना बज रहा है 'पराई हूँ पराई, मेरी आरज़ू ना कर।' इससे एक तरह से साफ़ संकेत देने का प्रयास किया गया है कि मुझे पाने की इच्छा रखने का प्रयास मत करना क्योंकि मैं पराई हो चुकी हूँ। शादी के बाद बेटियां पराये घर में जाती हैं, ऐसा कहा जाता है। हसीन जहां ने वही याद दिलाने का प्रयास किया है कि मेरी शादी हो चुकी हैं। अब मुझे प्रपोज करने से कोई फायदा नहीं होने वाला है।

Hasin Jahan को मिलता है भत्ता

सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली हसीन जहां प्रोफेशनली फ़िलहाल कोई काम नहीं करती हैं और उनको मोहम्मद शमी से गुजारा भत्ता मिलता रहता है, बेटी और खुद का मिलाकार उनको 1 लाख 30 हजार रुपये बतौर खर्चे के मिलते हैं। कोर्ट में केस चल रहा है और कोर्ट के आदेश पर ही शमी से अपनी पत्नी को गुजारा भत्ता मिलता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+