Hasin Jahan ने 'नागिन' बन किसके लिए फैलाए फन? VIDEO जारी कर दी खौफनाक चेतावनी
Hasin Jahan Video Viral: भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी की पूर्व पत्नी हसीन जहां अक्सर अपने इंस्टाग्राम पोस्ट से सुर्खियां बटोरती रहती हैं। अपनी पर्सनल लाइफ और कानूनी विवादों के कारण चर्चा में रहने वाली हसीन जहां ने एक वीडियो शेयर किया है। हसीन जहां इस बार अपने विरोधियों को सीधे-सीधे चुनौती दी है। हसीन जहां के इस वीडियो पर फैंस भी लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
हसीन जहां ने 'नागिन' के गाने पर किया डांस (Hasin Jahan Video Viral)
हसीन जहां ने दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी की मशहूर फिल्म 'नागिन' के गाने "मैं तेरी दुश्मन, दुश्मन तू मेरा..." पर डांस करते हुए अपना एक वीडियो शेयर किया है। लेकिन इस पोस्ट के साथ उन्होंने एक जबरदस्त कैप्शन भी दिया। उन्होंने इस पोस्ट के जरिए कुछ 'घटिया पॉलिटिक्स करने वाले लुचे लफंगों' और उनके 'गुंडों' पर निशाना साधा है। हसीन जहां इससे पहले भी ऐसे लोगों को लेकर रिएक्शन देती रही हैं।

सोशल मीडिया पर फूटा हसीन जहां का गुस्सा
अपने कैप्शन में हसीन जहां ने खुद को फिल्म 'नागिन' की श्रीदेवी बताया और अपने विरोधियों को फिल्म के खलनायक भैरों नाथ से तुलना की। उन्होंने लिखा कि सूरी सोनतोर पारा के 2 कौड़ी के घटिया पॉलिटिक्स करने वाले लुचे लफंगे और उसके पाले हुए गुंडे तुम लोग खुद को नगीना फिल्म के भैरों नाथ समझ रहे थे। मेरी जमीन तुम्हारे लिए नागमणि थी जो हारने चले थे? तो लो मैं भी फिल्म नगीना की श्रीदेवी हूं, नागमणि तुम्हें मिलने से रही अब।
शमी पर लगाए थे कई गंभीर आरोप
हसीन जहां और भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी का रिश्ता हमेशा से ही विवादों से भरा रहा है। यह कपल 2014 में शादी के बंधन में बंधा था। उनका रिश्ता तब चर्चा में आया जब 2018 में हसीन जहां ने शमी पर घरेलू हिंसा, मैच फिक्सिंग और विवाहेतर संबंधों सहित कई गंभीर आरोप लगाए थे। ये आरोप राष्ट्रीय स्तर पर एक बड़ा विवाद बन गए थे और शमी के क्रिकेट करियर को भी प्रभावित कर सकते थे, हालांकि BCCI की जांच में उन्हें क्लीन चिट मिल गई थी। इसके बाद दोनों के बीच कानूनी लड़ाई शुरू हुई, जो अभी भी जारी है।












Click it and Unblock the Notifications