'शिकायत करूंगा मैं,' हसीन जहां को आज भी याद आता है अपना खुशहाल परिवार! इस बार खुलकर कही दिल की बात
Hasin Jahan Latest Instagram Post: टीम इंडिया के स्टार मोहम्मद शमी कभी भी मैदान पर वापसी कर सकते हैं। दूसरी ओर स्टार क्रिकेटर की पत्नी हसीन जहां एक बार फिर अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी को लेकर सुर्खियों में हैं। शमी के साथ अपने रिश्तों को लेकर चल रहे विवादों के कारण उनकी सोशल मीडिया एक्टिविटी अक्सर फैंस का ध्यान आकर्षित करती है।
दरअसल, शमी की पत्नी हसीन जहां सोशल मीडिया पर बेबाक अंदाज में अपने विचार रखती हैं। उन्होंने पहले शमी पर घरेलू हिंसा और बेवफाई के आरोप लगाए थे, हालांकि बाद में इन आरोपों को निराधार बताते हुए खारिज कर दिया गया।

हसीन जहां ने खुलकर बताया दिल का हाल
इस बीच अब भारतीय पेसर की पत्नी की एक इंस्टाग्राम पोस्ट जमकर वायरल हो रहा है। इस स्टोरी के कैप्शन में बिना कुछ लिखे उन्होंने सबकुछ बता दिया है। इस रील्स के बैकग्राउंड म्यूजिक में गाना चल रहा है कि, 'करूंगा मैं शिकायत अपने रब से, मेरा गुलशन उजाड़ा है किसी ने।' संभवत: इस रील के जरिए उन्होंने अपने खुशहाल परिवार के टूटने और वर्तमान स्थिति पर दुख जाहिर किया है।
कपल के रिश्ते पर लोगों की नजर
पूर्व मॉडल को अपनी सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर अक्सर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है, हालांकि, कई लोगों का मानना है कि यह उनकी वर्तमान मानसिक स्थिति को दर्शाता है और संभवतः शमी के साथ चल रही उनकी कानूनी लड़ाई की ओर इशारा करता है। पिछले कई सालों से इस कपल का अशांत रिश्ता लोगों की नजरों में है।
ये भी पढ़िए- Net Worth: सना, सानिया या फिर शोएब मलिक! कमाई के मामले में किसने उड़ाई लोगों की नींद, हैरान कर देगी नेटवर्थ
कई विवादों के कारण टूटा दोनों की रिश्ता
दरअसल, जहां और शमी की मुलाकात 2012 के आईपीएल सीजन के दौरान हुई थी, जब वह चीयरलीडर के तौर पर काम कर रही थीं। उस समय जहां अपने पहले पति से तलाक की प्रक्रिया से गुजर रही थीं। दो साल तक डेट करने के बाद उन्होंने 2014 में शादी कर ली। हसीन जहां और मोहम्मद शमी का रिश्ता 2018 में कई विवादों के कारण टूट गया। फिलहाल, दोनों के बीच कानूनी लड़ाई जारी है।












Click it and Unblock the Notifications