Hasin Jahan: 'होता नहीं अब तो मुझसे सब्र,' हसीन जहां ने खुलकर बयां किया हाल-ए-दर्द, Video हो रहा है वायरल
Hasin Jahan Latest Instagram Post: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी के लिए जमकर पसीना बहा रहे हैं, लेकिन अभी तक उनके कमबैक पर कोई बड़ा अपडेट नहीं आया है। दूसरी ओर स्टार क्रिकेटर की पत्नी हसीन जहां एक बार फिर अपने लेटेस्ट इंस्टाग्राम पोस्ट को लेकर सुर्खियों में हैं। आइए जानते हैं क्या है ताजा मामला।
क्रिकेटर की पूर्व पत्नी हसीन जहां अक्सर सोशल मीडिया पर अपडेट शेयर करती रहती हैं। हाल ही में, उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक रील पोस्ट की, जिसमें वह अपनी बड़ी बेटी खुशी द्वारा गिफ्ट की गई साड़ी में रोमांटिक बॉलीवुड धुन पर थिरकती नजर आ रही हैं।

हसीन जहां के इस वीडियो को फैंस की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिलीं हैं। जहां कई लोगों ने उनके अंदाज की जमकर तारीफ की, तो कुछ फैंस ने उनकी आलोचना भी की है, जैसा कि उनकी अधिकतर पोस्ट पर देखने को मिलता है। हालांकि, हसीन जहां को यूजर्स के रिएक्शन से कुछ खास फर्क भी नहीं पड़ता।
इंस्टाग्राम पर रोमांटिक अंदाज में दिखीं हसीन जहां
भारतीय पेसर की एक्स वाइफ ने अपने रोमांटिक डांस का एक वीडियो शेयर किया है। इस इंस्टाग्राम रील्स के बैकग्राउंड म्यूजिक में गाना बज रहा है- तेरे इश्क का मुझपे हुआ ये असर है। ये गाना 1976 में आई फिल्म नागिन का है। संभवत: इस रील के जरिए उन्होंने अपने दिल के जज्बात बयां किए हैं।
हसीन जहां की सोशल मीडिया लाइफ भी काफी मुश्किलों भरी है, क्योंकि उन्हें यहां अक्सर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है, हालांकि, कई लोगों का मानना है कि यह उनकी वर्तमान मानसिक स्थिति को दर्शाता है और संभवतः शमी के साथ चल रही उनकी कानूनी लड़ाई की ओर इशारा करता है। पिछले कई सालों से इस कपल का अशांत रिश्ता लोगों की नजरों में है।
एक तरफ हसीन जहां सोशल मीडिया पर काफी मुखर रहती हैं, तो दूसरी ओर शमी ने अपने निजी मुद्दों को लेकर अपेक्षाकृत कम ही चर्चा की है। वह अपने पेशेवर प्रतिबद्धताओं पर ध्यान केंद्रित करना पसंद करते हैं और विवादों को अपनी कानूनी टीम को सौंपे हुए हैं। फिलहाल दोनों के रिश्ते पर कोई स्पष्ट समाधान नज़र नहीं आ रहा है। दोनों पक्ष कानूनी लड़ाई के बीच अपने-अपने रास्ते पर आगे बढ़ रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications