'ऐसे दरिंदों का सरेआम एनकाउंटर होना चाहिए', फिर फूटा हसीन जहां का गुस्सा, आखिर किस पर साधा निशाना?

Hasin jahan instagram post: भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी की पूर्व पत्नी हसीन जहां सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हसीन जहां ने मोहम्मद शमी पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। ये विवाद 2018 में सार्वजनिक रूप से सामने आया था और मीडिया में काफी चर्चा में रहा। इसके बाद से ही हसीन जहां सोशल मीडिया के जरिए अक्सर शमी पर निशाना साधती रहती हैं।

हसीन जहां ने शेयर किया पोस्ट (Hasin jahan instagram post)

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें मुरादाबाद की एक गली में दिन दहाड़े एक महिला के साथ अश्लील हरकत की जा रही है। ये पूरी घटना पास में लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। इसी वीडियो पर अब हसीन जहां ने कड़ा रिएक्शन दिया है। हसीन जहां इससे पहले भी महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कई वीडियो शेयर करती रही हैं।

Hasin jahan 1

औरतों की सुरक्षा को लेकर उठाई आवाज

हसीन जहां ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा हाफ एनकाउंटर क्यों? फुल एनकाउंटर करनी होगी ऐसे रेपिस्ट क्रिमनल की। जो लोग चिल्लाते हैं औरत पर्दे में रहे तो महफूज़ रहेगी। पर्दा पहले मर्दों की नीयत और दिमाग पर डालो। हसीन जहां ने अपने पोस्ट में साफ कहा कि महिलाओं को कमजोर समझने वालों को अब डरना चाहिए। उन्होंने यह भी लिखा कि पर्दानशीं की रूह तक को झिंझोड़ दिया गया, जब भी ये हादसा इस औरत को याद आएगा, रूह कपकपाएगी उनकी।

मोहम्मद शमी पर लगाए थे कई गंभीर आरोप

इस पोस्ट पर यूजर्स भी गुस्से में नज़र आए और कई लोगों ने हसीन जहां की बात का समर्थन किया। कुछ ने लिखा कि सच कहा आपने, अब कानून से नहीं, डर से सुधरेंगे ऐसे लोग। इस पूरी घटना ने एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। बता दें कि हसीन जहां ने सोशल मीडिया पर कुछ चैट्स और स्क्रीनशॉट्स शेयर करते हुए दावा किया था कि शमी के कई महिलाओं से अवैध संबंध हैं। इसके अलावा हसीन जहां ने आरोप लगाया था कि शमी ने उनके साथ शारीरिक और मानसिक रूप से दुर्व्यवहार किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+