'तुमसे ज्यादा तो कुत्तों में भी,' हसीन जहां ने कर दी सारी हदें पार, दी ऐसी गालियां कि सुनने वाले हो गए हैरान

Hasin Jahan: कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ हुए रेप और मर्डर काण्ड के बाद हर कोई आक्रोशित है। देश भर में लोगों का गुस्सा फूट गया है और ऐसा होना लाजमी भी है। पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए आवाजें उठ रही है क्योंकि एक सभ्य समाज में ऐसी किसी भी कृत्य की कोई जगह नहीं है।

मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां सोशल मीडिया पर हर वक्त कुछ न कुछ लिखने को तैयार रहती हैं। कोलकाता वाले मामले पर भी हसीन जहां ने आवाज उठाई है लेकिन उनकी भाषा गाली-गलौच वाली है। आवाज उठाने के बहाने हसीन जहां ने अप्रत्यक्ष रूप से मोहम्मद शमी को निशाना बनाया है।

hasin jahan

हसीन जहाँ ने इन्स्टाग्राम पर लिखे गए एक पोस्ट में आदमी और कुत्तों के बीच तुलना में कुत्तों को बेहतर बताया और आदमियों को गाली देने वाली बातें लिखी। उन्होंने लिखा कि कुत्तों में भी बोध है लेकिन इंसानों में नहीं। खासकर समाज के पुरुषरूपी भड़वों और दल्लों में तो बिलकुल नहीं।

हालांकि सोशल मीडिया यूजर्स को यह पोस्ट बिलकुल पसंद नहीं आया। एक यूजर ने लिखा कि तुम शमी भाई का करियर खाना चाहती थी, उसी के खैरात के पैसे से पल रही है। कुछ अन्य फैन्स ने भी हसीन जहाँ की इन बातों के लिए उनके पोस्ट के नीचे ट्रोलिंग वाले कमेंट्स लिखे हैं। ऐसा हर बार ही होता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+