'सौरव गांगुली ने मेरे दुश्मन का हौसला बढ़ाया,' हसीन जहां ने पार की सारी हदें, दादा पर लगाया बड़ा आरोप
Hasin Jahan: मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां अब तक डायरेक्ट और इनडायरेक्ट तरीके से मोहम्मद शमी और उनके करीबियों पर निशाना साधती रही हैं। इस बार हसीन जहां ने सारी हदें पार करते हुए कुछ ऐसा किया है, जिसके बारे में किसी ने सोचा भी नहीं होगा।
सरेआम इन्स्टाग्राम पर हसीन जहां ने मोहम्मद शमी का साथ देने का आरोप पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली पर जड़ा है। देर रात एक पोस्ट करते हुए हसीन जहां ने ऊपर वाले से प्रार्थना करते हुए कहा कि मैं अपने दुश्मनों के लिए बद्दुआ करती हूँ।

शब-ए-बारात के मौके पर हसीन जहां ने अपने इन्स्टाग्राम पर बेटी के साथ फोटो पोस्ट करते हुए लम्बा नोट लिखा है। इसमें कुछ नामों के साथ सौरव गांगुली के ऊपर भी आरोप लगाया है। हसीन जहां ने लिखा कि या अल्लाह आज इबादत की रात है, मेरे दुश्मनो के कुकर्मो की सज़ा जरूर देना। वरना दुनिया समझेगी कि पैसे भरवाओ और बेसहायों के सामने एक औरत हार गई।
Hasin Jahan ने लिया गांगुली का नाम
आगे वह गांगुली पर आरोप जड़ते हुए लिखती हैं कि या अल्लाह हसीब, शमा, उमेश, सौरव गांगुली और जिन लोगों ने मेरे दुश्मन की हिम्मत अफ़जई की है, तू फैसला कर मेरे रब। मुजसे निकाह कर मेरी इज़्ज़त का रखवाला बना, उसी ने मेरी इज्जत लुटवा दी। तू ही फैसला करना। मेरी बच्ची के हक की बजाय दूसरों को ऐशोआराम की जिन्दगी दी है, मेरी बच्ची के आंसुओं का हिसाब लेना मेरे रब और तुम मुझे इन्साफ देना, तुमसे बड़ा जज कोई नहीं है।
ऊपरवाले से इन्साफ की मांग
आगे हसीन जहां ने लिखा कि या अल्लाह मैं हमेशा तुझसे अखिरत की खैरियत के लिए दुआ मांगती थी लेकिन मेरे दुश्मनों ने मुझे बद्दुआ देने और दुनिया के लिए दुआ मांगने पर मजबूर किया है। जिन लोगों ने मुझे सताया, परेशान किया और मेरे बच्चों को मुसीबत में डाला है, तुम सबका फैसला कर। मेरे और मेरी बच्ची के साथ इन्साफ कर।
Hasin Jahan ने लिया उमेश का नाम
हसीन जहां ने गांगुली का नाम साफ़ तौर पर लिखा है लेकिन उमेश का पूरा नाम नहीं लिखा। ऐसे में यह पता नहीं चल पाया कि वह उमेश यादव के बारे में बात कर रही हैं, या किसी और के लिए लिखा है। दादा के लिए हसीन जहां के मन में इतना जहर भरा है, यह पहली बार देखने को मिला है।












Click it and Unblock the Notifications