हर्षा भोगले ने बताया, रिंकू सिंह को वेस्टइंडीज सीरीज में क्यों नहीं मिला मौका, टीम के संतुलन पर उठाया सवाल

हर्षा भोगले ने इस बात को समझाने की कोशिश की है कि उत्तर प्रदेश के खिलाड़ी रिंकू सिंह का चयन वेस्टइंडीज के खिलाफ अगले महीने होने वाली भारत की T20 सीरीज में क्यों नहीं हो पाया।

रिंकू सिंह ने आईपीएल 2023 में कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से खेलते हुए जबर्दस्त बल्लेबाजी की थी जिसके बाद उनका चयन T20 फॉर्मेट में तय माना जा रहा था।

Rinku Singh

अजीत अगरकर की अगुवाई में भारत की क्रिकेट चयन समिति ने पांच मैचों की टी-20 सीरीज के लिए रिंकू सिंह की जगह तिलक वर्मा और यशस्वी जायसवाल जैसे खिलाड़ियों का चयन किया है।

अनुभवी क्रिकेट विश्लेषक का कहना है कि रिंकू सिंह और तिलक वर्मा के बीच में डायरेक्ट मुकाबला था और चयनकर्ताओं ने आईपीएल के पिछले 2 सीजन में मुंबई इंडियंस के लिए भरोसेमंद साबित हुए तिलक वर्मा पर दांव खेलना ज्यादा उचित समझा, क्योंकि वर्मा के पास रिंकू की तुलना में बेहतर बल्लेबाजी क्वालिटी और तकनीक है।

तिलक भी रिंकू सिंह की तरह बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं और उन्होंने आईपीएल 2023 के 11 मैचों में 42.87 की औसत और 164.11 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए थे। वहीं रिंकू की पहचान एक फिनिशर के तौर पर होती जा रही है। उन्होंने केकेआर के लिए भी मैच को फिनिश किया है। ऐसे में इस स्लॉट की वजह से रिंकू सिंह के चांस भारतीय टीम में थोड़े और कम हो गए।

इसके अलावा हर्षा भोगले यह भी मानते हैं कि ओपनिंग में यशस्वी जायसवाल, गिल और ईशान किशन पहले ही मौजूद है। ऐसे में ऋतुराज गायकवाड को ईशान किशन के बदले अपनी जगह को खोना पड़ा है क्योंकि किशन निचले क्रम पर भी बल्लेबाजी कर लेते हैं और वे एक विकेटकीपर भी है। गायकवाड ने आई पी एल 2023 के 16 मैचों में 590 रन बनाए थे।

हालांकि हर्षा भोगले भारतीय क्रिकेट टीम के संतुलन पर सवाल उठाते हैं। वे कहते हैं कि, 'मुझे गेंदबाजी को लेकर ज्यादा चिंता है। टीम में अक्षर पटेल के अलावा कोई ऐसा गेंदबाज नहीं है जो बल्लेबाजी कर सके और हार्दिक के अलावा कोई ऐसा बल्लेबाज नहीं है जो गेंदबाजी कर सके।

"टीम का बैलेंस परफेक्ट नहीं है। अगर अक्षर खेलते हैं तो कुलदीप और चहल को एक साथ खिलाना मुश्किल होगा। वेस्टइंडीज की कंडीशन में मैं दोनों को खिलाना चाहूंगा और अर्शदीप के साथ आवेश खान या मुकेश कुमार में कोई एक खिलाना चाहूंगा। हार्दिक पांड्या नई गेंद के साथ गेंदबाजी करें और डेथ ओवर में भी योगदान दें।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+