IPL 2023: वर्ल्ड की बेस्ट टी-20 लीग में डेब्यू करने को तैयार विस्फोटक बल्लेबाज, 13.25 करोड़ की लगी थी बोली
Harry Brook On IPL 2023: आईपीएल का आगाज होने में अब बस कुछ ही दिनों का समय रह गया है। भारत में होने वाले दुनिया के सबसे बड़े लीग को लेकर फैंस बेहद उत्साहित हैं।

Harry Brook On IPL 2023: आईपीएल में इस सीजन कई टीमें कुछ नए खिलाड़ियों के साथ दिखाई देने वाली है। डेविड वॉर्नर की कप्तानी में आईपीएल खिताब जीतने वाली सनराइजर्स हैदराबाद की टीम में भी इस बार बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। दक्षिण अफ्रीका के एडेन मार्करम को हैदराबाद ने अपना नया कप्तान घोषित किया है। वहीं पिछले साल तक पंजाब की कप्तानी करने वाले मयंक अग्रवाल भी इस टीम का ही हिस्सा होंगे।
हैरी ब्रूक को मिली है 13.25 करोड़ की रकम
इंग्लैंड के मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाज हैरी ब्रूक पहली बार आईपीएल में हिस्सा लेने के लिए तैयार हैं। उन्होंने आईपीएल को दुनिया का सबसे बेहतरीन फ्रेंचाइज कंपटीशन बताया है। वह अपनी टीम राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलने के लिए बेताब हैं। हैदराबाद की टीम ने हैरी ब्रूक को 13 करोड़ 25 लाख की रकम में खरीदा था। हैरी ब्रूक तीनों फॉर्मेट में कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं। पिछले कुछ समय से इंग्लैंड के लिए उनके बल्ले से लगातार रन निकल रहे हैं।
दमदार है सनराइजर्स हैदराबाद की टीम
मयंक अग्रवाल, राहुल त्रिपाठी, कप्तान मार्करम, हेनरिक क्लासेन और ग्लेन फिलिप्स जैसे खिलाड़ी हैदराबाद के लिए फायदे का सौदा साबित हो सकते हैं। भुवनेश्वर कुमार का अनुभव और युवा तेज गेंदबाज कार्तिक त्यागी तेज गेंदबाजी विभाग को संभालने का काम कर सकते हैं। टी नटराजन और उमरान मलिक के अलावा टीम के पास साउथ अफ्रीका के युवा तेज गेंदबाज मार्को यानसन भी मौजूद है।
सनराइजर्स हैदराबाद का पूरा शेड्यूल
2 अप्रैल - सनराइजर्स हैदराबाद बनाम राजस्थान रॉयल्स, हैदराबाद (भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे)
7 अप्रैल - लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, लखनऊ (शाम साढ़े 7 बजे)
9 अप्रैल - सनराइजर्स हैदराबाद बनाम पंजाब किंग्स, हैदराबाद (शाम साढ़े 7 बजे)
14 अप्रैल - कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, कोलकाता (शाम साढ़े सात बजे)
18 अप्रैल - सनराइजर्स हैदराबाद बनाम मुंबई इंडियंस, हैदराबाद (शाम साढ़े सात बजे)
21 अप्रैल - चेन्नई सुपर किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, चेन्नई (शाम साढ़े सात बजे)
24 अप्रैल - सनराइजर्स हैदराबाद बनाम दिल्ली कैपिटल्स, हैदराबाद (शाम साढ़े 7 बजे)
29 अप्रैल - दिल्ली कैपिटल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, दिल्ली (शाम साढ़े 7 बजे)
4 मई - सनराइजर्स हैदराबाद बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, हैदराबाद (शाम साढ़े 7 बजे)
7 मई - राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, जयपुर (शाम साढ़े सात बजे)
13 मई - सनराइजर्स हैदराबाद बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स, हैदराबाद (भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे)
15 मई - गुजरात टाइटंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, अहमदाबाद (शाम साढ़े सात बजे)
18 मई - सनराइजर्स हैदराबाद बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, हैदराबाद (शाम 7:30 IST)
21 मई - मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, मुंबई (भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे)
आईपीएल 2023 के लिए ऐसी है सनराइजर्स हैदराबाद की टीम
सनराइजर्स हैदराबाद की टीम- अब्दुल समद, एडेन मार्कराम, राहुल त्रिपाठी, ग्लेन फिलिप्स, भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन, उमरान मलिक, हैरी ब्रूक, मयंक अग्रवाल, हेनरिक क्लासेन, आदिल रशीद, मयंक मारकंडे, विवरांत शर्मा, समर्थ व्यास, सनवीर सिंह, उपेंद्र यादव, मयंक डागर , नितीश कुमार रेड्डी, अनमोलप्रीत सिंह, अकील होसेन, अभिषेक शर्मा, मार्को जानसन, वाशिंगटन सुंदर, फजलहक फारूकी, कार्तिक त्यागी।












Click it and Unblock the Notifications