VIDEO: हारिस रऊफ लाइव मैच में बने सुपरमैन! एक हाथ से लपका शानदार कैच, बल्लेबाज भी रह गया हैरान

Haris Rauf Catch Video: न्यूजीलैंड के खिलाफ टी 20 सीरीज में पाकिस्तान की फील्डिंग को लेकर भी सवाल उठते रहे हैं। लेकिन तीसरे मैच के दौरान मैदान पर कुछ देखने को मिला, जिसे देखकर फैंस ही नहीं खिलाड़ी भी हैरान नजर आ रहे हैं। शुक्रवार को सीरीज के तीसरे मैच में हारिस राउफ ने फिन एलन को चौंकाते हुए एक बेहतरीन कैच पकड़ा। शाहीन अफरीदी की यह गेंद कुछ खास नहीं थी, लेकिन राउफ ने एक असंभव कैच लपककर पाकिस्तान की टीम को शुरुआती सफलता दिलाई।

हारिस रऊफ ने पकड़ा बेहतरीन कैच (Haris Rauf Catch Video)

पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और यह फैसला बिल्कुल सही साबित हुआ। क्योंकि शाहीन अफरीदी ने फॉर्म में न होने के बावजूद एलन का अहम विकेट हासिल किया। ईडन पार्क में एलन का रिकॉर्ड शानदार रहा है। लेकिन हारिस रऊफ ने एक शानदार कैच पकड़कर उनकी पारी को जल्द ही समाप्त कर दिया। वह अपना खाता भी नहीं खोल सकें।

Haris Rauf

दबाव में थे हारिस रऊफ और अफरीदी

इस मुकाबले से पहले पाकिस्तान के खिलाड़ी दबाव में थे। खासतौर पर हारिस रऊफ और अफरीदी दोनों को ही वनडे से बाहर कर दिया गया था और पहले दो मैचों में उनका प्रदर्शन भी अच्छा नहीं रहा था। रऊफ पहले टी20 में नहीं खेले, लेकिन दूसरे मैच में भी उन्होंने कुछ खास नहीं किया। शाहीन के साथ भी यही स्थिति थी, जो अपने हालिया प्रदर्शन के कारण दबाव में थे और हेड कोच आकिब जावेद ने उन्हें अपने प्रदर्शन में सुधार करने के लिए चेतावनी भी दी थी।

न्यूजीलैंड टीम - माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), फिन एलन, मार्क चैपमैन, जैकब डफी, जैक फाउलकेस (मैच 4-5), मिच हे, मैट हेनरी (मैच 4-5), काइल जैमीसन (मैच 1-3), डेरिल मिशेल, जिमी नीशम, विल ओ'रुरके (मैच 1-3), टिम रॉबिन्सन, बेन सियर्स, टिम सीफर्ट, ईश सोढ़ी।

पाकिस्तान टीम- सलमान अली आगा (कप्तान), शादाब खान (उप-कप्तान), अब्दुल समद, अबरार अहमद, हारिस रऊफ, हसन नवाज, जहंदाद खान, खुशदिल शाह, मोहम्मद अब्बास अफरीदी, मोहम्मद अली, मोहम्मद हारिस, मोहम्मद इरफान खान, ओमैर बिन यूसुफ, शाहीन शाह अफरीदी, सुफयान मोकिम और उस्मान खान।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+