फैन को मारने दौड़े हारिस रऊफ ने दी अजीब सफाई, क्या बोलकर अपनी शर्मनाक हरकत का किया बचाव

पाकिस्तानी टीम का प्रदर्शन अभी टी20 वर्ल्ड कप में काफी खराब रहा है। पाक टीम पहले राउंड में ही बाहर हो गई है। कुछ क्रिकेटर अभी यूएस में ही रुके हुए हैं। उनमें से एक हारिस रऊफ भी हैं। वह अपनी पत्नी के साथ हैं और एक फैन की बात पर उनको गुस्सा आ गया।

हारिस रऊफ को इस फैन ने कुछ कहा था और फिर पाक क्रिकेटर उसे मारने के लिए दौड़ता है। रऊफ ने यह भी कहा कि जरुर तुम कोई भारतीय हो। हालांकि वह फैन कहता है कि मैं पाकिस्तानी हूँ। टीम के खराब प्रदर्शन से फैन्स काफी निराश हैं। रऊफ की हरकत का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था।

haris rauf

इसके बाद उनकी आलोचना भी हुई है। इस बीच हारिस रऊफ ने अपनी हरकत के बाद सफाई पेश की है और अजीब बयान दिया है। सोशल मीडिया पर रऊफ ने एक पोस्ट शेयर करते हुए सफाई दी है। रऊफ ने कहा कि मैं इस मामले को सोशल मीडिया पर लाना नहीं चाहता था लेकिन अब वीडियो सामने आ गया है, तो मैं इसे एड्रेस करना जरूरी समझता हूँ।

रऊफ ने लिखा कि पब्लिक फिगर होने के नाते हम जनता से हर तरह का फीडबैक लेने को तैयार हैं। वे हमारा सपोर्ट या आलोचना करने के हकदार हैं। फिर भी बात जब परिवार या माता-पिता की आती है, तो मुझे जवाब देने में कोई झिझक नहीं होगी।

हारिस रऊफ ने यह भी लिखा कि परिवार के प्रति सम्मान दिखाना काफी अहम है। फिर चाहे उनका प्रोफेशन कोई भी हो। रऊफ के इस बयान को लेकर फैन्स की जमकर प्रतिक्रियाएँ आई। हालांकि यह साफ़ नहीं हो पाया कि उस फैन ने रऊफ के परिवार को कोई गाली दी थी या नहीं।

टी20 वर्ल्ड कप में पाक टीम का अभियान पहले चरण में ही समाप्त हो गया। पाकिस्तान को यूएस जैसी टीम ने सुपर ओवर में पराजित कर दिया था। इसके बाद भारतीय टीम ने भी पाकिस्तानी टीम को हराया था। यहाँ से उनके लिए सुपर आठ में जाने का रास्ता बंद हो गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+