ऋषभ पंत एक्सीडेंट मामले में हरिद्वार के एसपी ने बताया हादसे का कारण, कहा- पंत अकेले ड्राइव कर रहे थे

Haridwar SP Give update Rishabh pant accident

टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के एक्सीडेंट मामले में हरिद्वार के एसपी एसके सिंह ने अहम जानकारी मीडिया के साथ साझा की है। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने बताया है कि उन्हें इस हादसे की जानकारी सुबह 5:30 बजे मिली थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार ऋषभ पंत अपने किसी रिश्तेदार से मिलने के लिए रूड़की जा रहे थे, तभी नारसन से 1 किलोमीटर आगे उनकी आंख लग गई थी और उनकी गाड़ी हादसे का शिकार हो गई।

कार में अकेले ही सवार थे ऋषभ पंत

एसके सिंह ने बताया है कि हादसे की सूचना प्राप्त होते ही मौके पर पुलिस की टीम पहुंच गई थी। ऋषभ पंत को तुरंत रुड़की के सक्षम अस्पताल ले जाया गया और बाद में उन्हें देहरादून शिफ्ट कर दिया गया। एसके सिंह ने बताया है कि ऋषभ गाड़ी में अकेले ही सवार थे। आपको बता दें की ऋषभ पंत के हादसे का शिकार होने के बाद सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें भी सामने आई हैं। इस हादसे में उनकी कार भी बुरी तरह से जल गई है।

पंत को पीठ और पैर में आई हैं गंभीर चोट

आपको बता दें कि 25 वर्षीय ऋषभ पंत का रुड़की होम टाउन है। उनके एक्सीडेंट की खबर के बाद उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बताया जा रहा है कि ऋषभ की मां भी अस्पताल पहुंच गई हैं। इस एक्सीडेंट में ऋषभ पंत को गंभीर चोटें तो नहीं आई हैं, लेकिन बताया जा रहा है कि उन्हें इंटर्नल इंजरी हो सकती हैं। बताया जा रहा है कि पंत को पीठ पर और पैरों में चोट लगी है। हालांकि उनकी हालत अब स्थिर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+