'माय डार्लिंग', धोनी के बर्थडे पर हार्दिक पांड्या ने दी खास विश, माही ने मनाया 41वां जन्मदिन

नई दिल्ली, 7 जुलाई: भारत के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने अपने आदर्श महेंद्र सिंह धोनी के जन्मदिन पर खास तरीके से बधाई दी है। हार्दिक पांड्या अपने करियर को जब शुरू कर रहे थे तब 2016 में महेंद्र सिंह धोनी ही भारतीय टीम के कप्तान थे। हार्दिक ने धोनी से बहुत कुछ सीखा है और वे मानते हैं कि कप्तान के तौर पर धोनी ने जो माइलस्टोन स्थापित किए हैं उन पर चलकर काफी कुछ हासिल किया जा सकता है।

 माय डार्लिंग, धोनी भाई

माय डार्लिंग, धोनी भाई

1 साल तक धोनी हार्दिक पांड्या के कप्तान रहे। उसके बाद सफेद गेंद क्रिकेट में विराट कोहली ने माही से कमान ले ली थी। हार्दिक पंड्या ने धोनी को उनके जन्मदिन पर बधाई देते हुए कहा- माय डार्लिंग, धोनी भाई आपको जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई। हार्दिक पांड्या भी धीरे-धीरे धोनी के कदमों पर चल रहे हैं क्योंकि वह गुजरात टाइटंस के कप्तान बने तो उन्होंने पहली बार ही आईपीएल खिताब जिताने में कामयाबी हासिल की और फिर वह आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की T20 सीरीज में भी कप्तान बने, जहां भारत में क्लीन स्वीप करने में कामयाबी हासिल की।

धोनी की सलाह पर हार्दिक

धोनी की सलाह पर हार्दिक

इससे पहले हार्दिक ने एक बात कही थी कि, धोनी ने उनको सलाह दी है कि वे व्यक्तिगत तौर पर अपने स्कोर के बारे में सोचना बंद करें और इस बात पर फोकस करें कि टीम की जरूरत क्या है। हार्दिक पांड्या ने तब कहा था कि शुरुआती दिनों में माही भाई ने एक चीज मुझे सिखाई थी। मैंने उनसे बिल्कुल आसान चीज पूछी कि आप हर चीज के दबाव को किस तरीके से दूर करते हो? और फिर उन्होंने मुझे एक बड़ी साधारण सलाह दी। उनका कहना था कि अपने स्कोर के बारे में सोचना बंद कर दो और इस बात को लेकर ध्यान दो कि तुम्हारी टीम की जरूरत क्या है।

पत्नी संग ये जन्मदिन इंग्लैंड में मनाया

उनकी यह बात मेरे दिमाग में अटक गई और इसने मुझे वह खिलाड़ी बनने में कामयाबी हासिल की जो मैं बन चुका हूं। जो भी स्थिति हो उसके हिसाब से मैं खेलने की कोशिश करता हूं।

धोनी के बर्थडे की बात करें तो उन्होंने पत्नी संग ये जन्मदिन इंग्लैंड में मनाया। इस दौरान वे किसी युवा की तरह उत्साहित लग रहे थे। इसका वीडियो साक्षी धोनी ने शेयर किया था। खास बात यह रही कि पंत पिछली बार भी धोनी के बर्थडे पर शामिल थे और इस बार भी वे धोनी के साथ शामिल रहे।

पंत भी थे साथ में

धोनी ने घरेलू स्तर पर, 2010, 2011, 2018 और 2021 में आईपीएल खिताब के लिए चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी की, इसके अलावा 2010 और 2014 में दो चैंपियंस लीग टी20 खिताब के लिए टीम को जिताया। धोनी को उनके आक्रामक स्ट्रोक खेलने के लिए याद किया जाता है। दबाव की स्थितियों में खुश रहने के लिए उन्हें "कैप्टन कूल" का टैग दिया।

करियर समाप्त, रुतबा वही

करियर समाप्त, रुतबा वही

उन्होंने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 2011 विश्व कप के फाइनल में नुवान कुलशेखरा की गेंद पर मैच जीतने वाले छक्के के साथ भारत को घरेलू धरती पर ट्रॉफी जिताई और 28 साल के इंतजार को समाप्त कर दिया और वनडे प्रारूप में विश्व चैंपियन बनाया। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 538 मैचों में, धोनी ने 44.96 की औसत से 17,266 रन बनाए, जिसमें 634 कैच और 195 स्टंपिंग विकेटकीपर के रूप में की गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+