हार्दिक पांड्या की इस मैच से हो सकती है टीम इंडिया में वापसी, रोहित शर्मा ने दिया बड़ा अपडेट

हार्दिक पांड्या टीम इंडिया का अहम हिस्सा हैं और वह टीम को एक बेहतरीन संतुलन प्रदान करते हैं। लेकिन उनके चोटिल होने की वजह से टीम में दो खिलाड़ियो को शामिल करना पड़ा है। ऐसे में हार्दिक पांड्या का फिट होना टीम के लिए काफी जरूरी है। हार्दिक पांड्या की फिटनेस को लेकर कप्तान रोहित शर्मा ने पहला बड़ा अपडेट दिया है।

बता दें कि बांग्लादेश के खिलाफ मैच में हार्दिक पांड्या फील्डिंग करते वक्त चोटिल हो गए थे। जिसके बाद वह न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ मैच नहीं खेल सके। हार्दिक की फिटनेस को लेकर रोहित शर्मा ने कहा कि श्रीलंका के खिलाफ मैच के लिए वह उपलब्ध नहीं होंगे लेकिन इसके साथ ही अच्छी खबर भी है।

 hardik pandya

रोहित शर्मा ने कहा कि हार्दिक पांड्या को लेकर सकारात्मक चीज हो रही है। मैं इसे रिहैब नहीं कहूंग, लेकिन वह एनसीए के साथ मिलकर अच्छा कर रहे हैं। हमे उनकी फिटनेस को देखने की जरूरत है, क्या वह बल्लेबाजी और गेंदबाजी बराबर कर पाते हैं या नहीं। विश्वकप में हर 3-4 दिन में एक मैच है।

कप्तान ने कहा कि हो सकता है जैसा उनका चल रहा है जल्द से जल्द देखने का मौका मिलेगा। रिपोर्ट के अनुसार हार्दिक पांड्या टखने की चोट से जल्दी रिकवर हो रहे हैं और जल्द ही वह टीम में वापसी कर सकते हैं। वह 12 नवंबर को नीदरलैंड के खिलाफ मैच में उपलब्ध हो सकते हैं।

लीग स्टेज में भारत का आखिरी मैच बेंगलुरू में 12 नवंबर को नीदरलैंड के खिलाफ है। बीसीसीआई के सूत्र का कहना है कि हार्दिक को हल्की चोट है, वह अच्छी तरह से रिकवर हो रहे हैं, जल्द ही वह लीग स्टेज के मैच में वापसी करेंगे।

ऐसा भी हो सकता है कि वह सीधे सेमीफाइनल में खेलते दिखे। भारत विश्वकप में लगातार 6 मैच जीतकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की करने जा रही है। हार्दिक पांड्या की जगह को टीम में भरने के लिए एक अतिरिक्त गेंदबाज के साथ सूर्यकुमार यादव को टीम में शामिल करना पड़ा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+