'आपको शैतान बनना होगा...,' चेन्नई के खिलाफ हाई-वोल्टेज मैच से पहले हार्दिक ने धोनी को लेकर किया बड़ा खुलासा
IPL 2023: एमएस धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स आज आईपीएल 2023 के क्वालीफायर-1 में डिफेंडिंग चैंपियन जीटी (GT) से भिड़ेगी। दोनों टीमों के बीच ये मैच एमए चिदंबरम स्टेडियम में शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा।

IPL 2023 Qualifier 1: एमएस धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) आज आईपीएल 2023 के क्वालीफायर-1 में डिफेंडिंग चैंपियन जीटी (GT) से भिड़ेगी। एमए चिदंबरम स्टेडियम में शाम साढ़े सात बजे से दोनों टीमों के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाएगा। चेन्नई और गुजरात में से जो भी टीम जीतेगी, वो सीधे फाइनल में पहुंच जाएगी। इस बीच हार्दिक पांड्या ने एमएस धोनी को लेकर बड़ा बयान दिया है।
चेपॉक में खेल जाने वाले टूर्नामेंट में धोनी की सीएसके के साथ गुजरात की यह पहली भिड़ंत होगी। धोनी के अच्छे दोस्त माने जाने वाले पंड्या ने येलो ब्रिगेड के करिश्माई खिलाड़ी के बारे में एक दिलचस्प बयान जारी किया। अपने शांत व्यवहार के लिए प्रसिद्ध धोनी को अक्सर खेल के इतिहास में सबसे महान कप्तानों में से एक माना जाता है।
जीटी के खिलाफ सीएसके के मैच से पहले सोशल मीडिया पर गुजरात टाइटंस द्वारा पोस्ट किए गए एक वीडियो में पांड्या ने दो बार के विश्व कप विजेता कप्तान के लिए अपना प्यार जाहिर किया है।
उन्होंने कहा कि, 'मैं हमेशा महेंद्र सिंह धोनी का प्रशंसक रहूंगा, उनके बहुत सारे प्रशंसक हैं। आपको महेंद्र सिंह धोनी से नफरत करने के लिए शैतान बनने की जरूरत है। बहुत से लोग सोचते हैं कि माही गंभीर हैं। मैं चुटकुले सुनाता हूं और मैं उन्हें महेंद्र सिंह धोनी के रूप में नहीं देखता।'
हार्दिक ने आगे कहा कि, 'जाहिर है कि मैंने उनसे बहुत सारी चीजें सीखी हैं, बहुत सारी सकारात्मक चीजें, जो मैंने सिर्फ उन्हें देखते हुए सीखी हैं, यहां तक कि अधिक बात नहीं करना भी।' देश के शीर्ष ऑलराउंडर ने यह भी कहा कि महेंद्र सिंह धोनी उनके लिए एक भाई की तरह हैं जिनके साथ वह मजे कर सकते हैं।'
दरअसल, एमएस धोनी ने पिछले सीजन की तुलना में टीम में जो बदलाव किया है, उसकी बदोलत एक बार फिर सुपरकिंग्स सुर्खियों में आ गई है। उन्होंने प्रत्येक मैच में खुद को पीछे रखा और युवा बल्लेबाजों को खेलने का मौका दिया। पिछले सीजन में 9वें स्थान पर रहने के बाद इस बार टीम ने प्लेऑफ में जगह बना ली है। इसके साथ ही टीम को 5वां खिताब जीतने का दावेदार भी माना जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications