GT vs CSK: क्वालीफायर जीतकर फाइनल में जाने के लिए मुकाबला, जानें चेन्नई-गुजरात की प्लेइंग 11
GT vs CSK: चेन्नई और गुजरात के खिलाड़ी बेहतरीन फॉर्म में हैं। इस अहम मुकाबले में दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच टक्कर देखने को मिलेगी।

GT vs CSK Qualifier 1 playing 11 prediction: चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में अज एक अहम और बड़ा मुकाबला खेला जाएगा। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेलेगी। दोनों टीमों के लिए यह अहम मैच है। इस मुकाबले में जीत दर्ज करने वाली टीम सीधा फाइनल में प्रवेश कर जाएगी। ऐसे में जोर-आजमाइश देखी जा सकती है।
अब तक खेले गए मैचों को देखा जाए, तो बल्लेबाजों का बोलबाला ज्यादा रहा है। इस मुकाबले में भी बल्लेबाजी अहम रहेगी लेकिन स्पिनरों के लिए मददगार पिच पर बैटिंग करना आसान काम नहीं होगा। हालांकि क्रीज पर सेट होने के बाद रन बनाना थोड़ा आसान हो जाएगा। चेन्नई की पिच का स्वभाव ऐसा ही रहा है।
चेन्नई सुपर किंग्स की बल्लेबाजी लाइनअप पर नज़र डाली जाए, तो ओपनिंग स्लॉट में ऋतुराज गायकवाड़ और डेवोन कॉनवे ने अच्छी तरह से मोर्चा संभाला है। उनके बाद शिवम दुबे, रायडू, जडेजा और धोनी जैसे नाम हैं। गेंदबाजी में दीपक चाहर और तुषार देशपांडे प्रभावशाली हैं। स्पिन विभाग में जडेजा और मोईन अली हैं। कहा जा सकता है कि यह एक मजबूत टीम है।
गुजरात की बैटिंग का जिम्मा शुभमन गिल के ऊपर है। वह दो शतक जमा चुके हैं। उनके अलावा रिद्धिमान साहा और डेविड मिलर भी हैं। खुद कप्तान हार्दिक पांड्या भी धमाका करने में सक्षम हैं। गेंदबाजी में शमी सबसे ऊपर आते हैं। टॉप विकेट टेकर्स में उनका नाम है। राशिद खान स्पिन विभाग को संभाल रहे हैं। खुद पांड्या भी गेंदबाजी करते हैं। गुजरात की टीम भी गेंदबाजी में धाकड़ दिख रही है।
GT vs CSK Qualifier 1 संभावित प्लेइंग 11
गुजरात टाइटंस: रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), शुभमन गिल, हार्दिक पांड्या (कप्तान), साईं सुदर्शन/विजय शंकर, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, नूर अहमद, मोहम्मद शमी, मोहित शर्मा, यश दयाल।
चेन्नई सुपर किंग्स: ऋतुराज गायकवाड़, डेवोन कॉनवे, अजिंक्य रहाणे, अंबाती रायडू, शिवम दूबे, मोईन अली, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (कप्तान/विकेटकीपर), दीपक चाहर, तुषार देशपांडे, महेश तीक्ष्णा।












Click it and Unblock the Notifications