T20 World Cup: रोहित शर्मा-द्रविड़ ने कर दिया खेल, हार्दिक पांड्या की टी20 वर्ल्ड कप में जगह मुश्किल
T20 World Cup: आईपीएल के तुरंत बाद ही टी20 वर्ल्ड कप खेला जाना है, इसे लेकर बीसीसीआई टीम इंडिया की घोषणा कर सकती है। सलेक्टर्स इस बात पर चर्चा कर रहे हैं कि किन नामों को टीम में शामिल किया जाए। आईपीएल में बेहतरीन खेल रहे खिलाड़ी टी20 वर्ल्ड कप में खेल सकते हैं।
अहम मुद्दा हार्दिक पांड्या को लेकर है। खबरों के अनुसार कप्तान रोहित शर्मा, कोच राहुल द्रविड़ और सलेक्टर अजित अगरकर के मुलाक़ात हुई है। इसमें टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडियन के चयन को लेकर चर्चा हुई और हार्दिक पांड्या को लेकर भी बात हुई।

इंडियंस एक्सप्रेस के अनुसार हार्दिक पांड्या के प्रदर्शन को लेकर बात हुई। इसमें यह निर्णय लिया गया कि वर्ल्ड कप टीम में जगह बनाने के लिए हार्दिक पांड्या को अब आईपीएल में गेंदबाजी लगातार जारी रखनी होगी। गेंदबाजी नहीं होगी, तो उनका चयन शायद नहीं होगा।
चोट के बाद वापसी करते हुए हार्दिक पांड्या ने ज्यादा गेंदबाजी नहीं की है। हालांकि आईपीएल के शुरुआती दो मैचों में वह नई गेंद के साथ खुद आए और बुमराह को पीछे रखा था, इसकी आलोचना भी हुई। बाद में पांड्या की गेंदबाजी में रन भी देखने को मिले।
मुंबई ने अपना पिछला मैच चेन्नई सुपर किंग्स एक खिलाफ खेला था, इसमें हार्दिक पांड्या को धोने ने अंतिम ओवर में धोया था। माही ने लगातार तीन छक्के जड़ते हुए पांड्या की गेंदबाजी को ध्वस्त कर दिया था। हार्दिक पांड्या के अंतिम ओवर में 26 रन आए थे और इस वजह से मुंबई को हार का सामना भी करना पड़ा था।
गेंदबाजी के अलावा पांड्या की बल्लेबाजी भी अब तक कोई ख़ास कमाल नहीं कर पाई है। हार्दिक पांड्या के ऊपर कप्तानी का दबाव भी देखने को मिल रहा है। मुंबई इंडियंस चार मैचों में हार का सामना कर चुकी है और अब प्लेऑफ़ में जाने की राह मुश्किल हो गई है।












Click it and Unblock the Notifications