Hardik Pandya को फिर हुआ प्यार! नताशा से तलाक के बाद हुस्न की इस अप्सरा को कर रहे हैं डेट?
Hardik Pandya Dating News: भारतीय टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या सोशल पिछले कुछ समय से लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। हार्दिक पंड्या को लेकर चर्चाओं का माहौल एक बार फिर गर्म हो गया है। हार्दिक पंड्या और जैस्मीन वालिया की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। जिस पर फैंस लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
हार्दिक को फिर हुआ प्यार!
इन तस्वीरों के सामने आने के बाद यह अटकलें लगने लगी हैं कि हार्दिक और नताशा स्टेनकोविक के बीच तलाक की वजह जैस्मीन वालिया तो नहीं? इंस्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीरों में हार्दिक और जैस्मीन दोनों एक ही जगह पर नजर आ रहे हैं, ये बात अलग है कि इस दौरान वे साथ में नहीं हैं।

नताशा से अलग हुए थे हार्दिक
एक महीने पहले ही हार्दिक पंड्या ने नताशा स्टेनकोविक से अलग होने की घोषणा की थी। ऐसे में अब फैंस सवाल कर रहे हैं कि क्या जैस्मिन इस अलगाव की वजह हैं। इन तस्वीरों की वजह से भारतीय क्रिकेटर और ब्रिटिश गायिका के बीच डेटिंग की अफवाहें तेजी से फैल रही है।
फैंस दे रहे ऐसे रिएक्शन
सोशल मीडिया पर इन तस्वीरों के सामने आने के बाद से ही लगातार हार्दिक पंड्या को लेकर कमेंट्स किए जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा कि ब्रेकअप के तुरंत बाद उन्हें साथ देखना आश्चर्यजनक है। दूसरे ने कहा कि अगर वे खुश हैं, तो यही मायने रखता है। इस तरह कई यूजर्स लगातार हार्दिक पंड्या को लेकर अलग-अलग तरह की बातें कर रहे हैं।
हार्दिक की तरफ से नहीं आया बयान
अभी तक न तो हार्दिक और न ही जैस्मिन ने अपने रिलेशनशिप स्टेटस के बारे में कोई आधिकारिक बयान दिया है। इन तस्वीरों के सामने आने से निश्चित रूप से फैंस और फॉलोअर्स के बीच चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। डेटिंग की अफवाहों में कोई सच्चाई है या नहीं, यह तो आने वाला समय ही बताएगा, लेकिन यह स्पष्ट है कि हार्दिक पंड्या और जैस्मीन वालिया दोनों ही इस समय एक ही जगह हैं।












Click it and Unblock the Notifications