वर्ल्ड कप जीतने के बाद Hardik Pandya इस हाल में आए नजर, वीडियो सामने आया तो मच गया बवाल, जानें क्यों?

Hardik Pandya Video: हार्दिक पांड्या वर्ल्ड कप जीतने से पहले तक से सुर्खियों में बने हुए हैं। क्रिकेटर की पर्सनल लाइफ को लेकर खूब बवाल मचा हुआ था। नताशा संग उनके सेपरेशन की खबरों ने तूल पकड़ा हुआ था। मगर वर्ल्ड कप जीतने के बाद पत्नी की बजाय बेटे ने उनका स्वागत किया।

नताशा की बजाय बेटे को वहां देखकर लोग भी हैरान हो गए क्योंकि हर किसी को उम्मीद थी कि इतनी बड़ी जीत के बाद हार्दिक की लेडी लव उनका वेलकम करेगी। अब हार्दिक वर्ल्ड कप जीतने के बाद एक बार फिर दिखे। मगर इस बार फिर एक बार सवालों की झड़ी लग गई। ऐसा क्यों हुआ, चलिये समझते हैं।

Hardik Pandya

दरअसल, हार्दिक हाल ही में ब्लैक कलर की शेरवानी में नजर आए। वे बेहद ही डैशिंग लग रहे थे। क्रिकेटर को देखकर फैंस के मन में बस एक ही सवाल था कि नताशा कहां है। नताशा को मिसिंग देखकर फैंस एक बार फिर काफी परेशान हो गए।

हार्दिक पांड्या का क्लिप देखने के बाद एक यूजर ने पूछा कि नताशा कहां हैं तो दूसरे ने कहा कि इस पॉइंट पर भी इन्हें चिढ़ाने का क्या ही मतलब बनता है? वहीं एक और ने कहा कि नताशा के बिना हार्दिक तो अकेले ही हैं।

एक यूजर ने कहा कि नताशा को तो यहां होना चाहिए था। वहीं एक ने कहा कि हार्दिक अकेले क्यों घूम रहे हैं? इस वक्त तो नताशा को साथ में होना चाहिए। वहीं कई लोगों ने एक बार फिर नताशा और हार्दिक के रिश्ते पर कई तरह के सवालिया निशान खड़े कर दिये।

बताते चलें कि हार्दिक पांड्या और नताशा के रिश्ते पर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं। बीते दिनों तलाक की खबरें भी खूब उड़ी थीं। हार्दिक और नताशा दोनों ने ही इस बारे में कुछ नहीं कहा। मगर एक बार फिर हार्दिक को अकेला पाकर फैंस ने यही सवाल दोबारा उठाने शुरू कर दिये हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+