हार्दिक पांड्या की वापसी अटकी, इंटरनेशनल क्रिकेट में नहीं दिखेंगे, डायरेक्ट IPL में खेलते हुए आएंगे नजर?

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की मैदान पर वापसी में अभी लंबा समय लग सकता है। उनकी चोट और रिहैबिलिटेशन को लेकर सामने आई रिपोर्ट के मुताबिक फिलहाल वह बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में अपनी रिकवरी पर काम कर रहे हैं।

ऐसे में अगले साल आईपीएल 2027 से पहले उनके प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में लौटने की संभावना कम नजर आ रही है। यह जानकारी दैनिक जागरण की रिपोर्ट में सामने आई है। भारतीय टीम के लिए यह एक बड़ा झटका माना जा सकता है।

hardik pandya

पिंडली की चोट से परेशान हैं हार्दिक पांड्या

रिपोर्ट के अनुसार हार्दिक की पिंडली के अंदरूनी हिस्से में स्ट्रेस इंजरी हुई है। इस चोट से उबरने के लिए उन्हें सावधानी के साथ रिहैबिलिटेशन करना पड़ रहा है। मेडिकल टीम उनकी फिटनेस को लेकर जल्दबाजी नहीं करना चाहती, क्योंकि पिछले कुछ वर्षों में वह लगातार चोटों से जूझते रहे हैं।

रिपोर्ट में बताया गया है कि हार्दिक को हल्की जॉगिंग शुरू करने में भी करीब तीन सप्ताह का समय लग सकता है। इसके बाद उनकी दौड़ने की क्षमता और वर्कलोड को धीरे-धीरे बढ़ाया जाएगा। इस प्रक्रिया में लगभग आठ सप्ताह और लग सकते हैं। हालांकि इसके बाद भी उनकी पूरी मैच फिटनेस कब तक लौटेगी, इसे लेकर कोई निश्चित समयसीमा सामने नहीं आई है।

न्यूजीलैंड दौरे से बाहर

हार्दिक की मौजूदा रिकवरी टाइमलाइन को देखते हुए न्यूजीलैंड दौरे पर उनका खेलना संभव नहीं माना जा रहा है। इसके अलावा, 13 दिसंबर से शुरू होने वाली श्रीलंका की व्हाइट बॉल सीरीज और 3 जनवरी से निर्धारित जिम्बाब्वे के वनडे मुकाबलों तक उनकी वापसी मुश्किल हो सकती है।

यदि उनकी रिकवरी में अधिक समय लगता है, तो वह घरेलू क्रिकेट के मौजूदा सत्र में भी नहीं खेल पाएंगे। इस दौरान सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी और विजय हजारे ट्रॉफी का कार्यक्रम भी समाप्त हो जाएगा।I

IPL 2027 में हो सकती है वापसी

हार्दिक पांड्या टेस्ट क्रिकेट नहीं खेलते हैं, इसलिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की टेस्ट सीरीज भी उनकी वापसी का विकल्प नहीं होगी। मौजूदा परिस्थितियों में आईपीएल 2027 उनके लिए प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में लौटने का अगला बड़ा संभावित अवसर नजर आ रहा है। हालांकि यह पूरी तरह उनकी रिकवरी पर निर्भर करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+