IND vs SA: फाइनल मैच से पहले हार्दिक पांड्या नए लुक में नजर आए, फोटो तेजी से हुआ वायरल
India vs South Africa: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच फाइनल मुकाबला बारबाडोस में खेला जाना है। टीम इंडिया के फैन्स इस मुकाबले में जीत की दुआ कर रहे हैं। भारतीय टीम अगर इस मैच में जीत दर्ज करने में सफल रहती है, तो दूसरी बार सबसे छोटे फ़ॉर्मेट में ट्रॉफी अपने नाम कर लेगी।
भारत और दक्षिण अफ्रीका दोनों ही टीमों के पास धांसू खिलाड़ी हैं। दक्षिण अफ्रीकी टीम के तेज गेंदबाजों ने इस वर्ल्ड कप में बड़ा धमाका किया है और बल्लेबाजों के नाक में दम भी करने में कसर नहीं छोड़ी है। टीम इंडिया के हर विभाग में भी प्रदर्शन धाकड़ रहा है।

इस बीच हार्दिक पांड्या एक ऐसे लुक में नजर आए हैं, जिसकी किसी ने कल्पना नहीं की होगी। फाइनल मैच में हार्दिक अपने नए अवतार में दिखाई दिए हैं। हमेशा वह दाढ़ी के साथ दिखाई देते हैं लेकिन इस बार वह इसे कटवाकर चिकने हो गए हैं। सिर्फ मूँछें ही दिख रही हैं।
हार्दिक पांड्या ने साइड से अपने बालों को भी कटवाया है। हालांकि ज्यादा कट नहीं है लेकिन वह इस लुक में कुछ वैसे ही दिख रहे हैं, जो पहले दिखा करते थे। जब पांड्या इंटरनेशनल क्रिकेट में खेलने के लिए शुरुआत में आए थे, वही स्टाइल अब वापस अपनाकर आ गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications