IPL 2024: हार्दिक पंड्या ने MI की कप्तानी को लेकर तोड़ी चुप्पी, रोहित शर्मा के साथ रिश्ते पर दिया बड़ा बयान

मुंबई इंडियंस (MI) के कप्तान हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) ने कप्तानी परिवर्तन विवाद पर अब कहीं जाकर अपनी चुप्पी तोड़ी है, हार्दिक को गुजरात से ट्रेड के तौर पर टीम में शामिल किया गया था। सोमवार को मुंबई इंडियंस द्वारा आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में हार्दिक ने कहा कि उन्हें अपने और रोहित के बीच कुछ भी अजीब होने की उम्मीद नहीं है।

'वानखेड़े में खेलने के लिए उत्सुक हूं'
हार्दिक ने अपनी वापसी पर कहा कि, 'वापस आना एक अद्भुत एहसास है। 2015 के बाद से मैंने जो कुछ भी जाना है वह इसी यात्रा के माध्यम से हुआ है। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं यहां तक पहुंचूंगा, और अपने पसंदीदा मैदान वानखेड़े में खेलने के लिए उत्सुक हूं।'

Rohit Sharma Hardik Pandya

रोहित शर्मा को लेकर दिया बड़ा बयान
कप्तानी में बदलाव के बारे में पूछे जाने पर ऑलराउंडर ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि जब भी उन्हें जरूरत महसूस होगी रोहित का हाथ उनके कंधे पर होगा।

'उनका हाथ हमेशा मेरे कंधे पर रहेगा'
उन्होंने कहा, 'रोहित शर्मा टीम इंडिया के कप्तान हैं, जिससे मुझे मदद मिलती है, इस टीम ने जो हासिल किया है, वह उनके नेतृत्व में हासिल किया है और मैं इसे आगे बढ़ा रहा हूं। मैंने पूरा करियर उनके नेतृत्व में खेला और मुझे पता है कि उनका हाथ हमेशा मेरे कंधे पर रहेगा।'

एमआई के लिए गेंदबाजी करेंगे हार्दिक
हार्दिक ने यह भी पुष्टि की कि वह इस सीज़न में एमआई के लिए गेंदबाजी करेंगे, चोट की चिंताओं के कारण पहले वह केवल बल्लेबाज बने हुए थे। हार्दिक ने कहा कि वह केवल उन चीजों के बारे में सोचना पसंद करते हैं जिन्हें वह नियंत्रित कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि, 'मैं गेंदबाजी करूंगा। मैं प्रशंसकों की भावनाओं का सम्मान करता हूं लेकिन मैं केवल नियंत्रित करने योग्य चीजों को ही नियंत्रित कर सकता हूं। मैं उनका सम्मान करता हूं लेकिन मैं इस पर ध्यान केंद्रित करूंगा कि मैं (कप्तान के रूप में) क्या कर सकता हूं।'

यह पूछे जाने पर कि क्या कप्तानी बदलने के बाद से उनकी रोहित से बातचीत हुई है, हार्दिक ने कहा कि कोई ठोस बातचीत संभव नहीं हो पाई है क्योंकि हिटमैन यात्रा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि, 'मुझे रोहित से बात करने के लिए ज्यादा समय नहीं मिला क्योंकि वह दौरे पर हैं। जब वह टीम के साथ जुड़ेंगे तो मैं निश्चित रूप से उनसे बात करूंगा।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+