'शादी से पहले बच्चा, शादी के बाद तलाक, ऐसी क्या नौबत आई', हार्दिक पांड्या-नताशा के अलग होने की अफवाह से भूचाल

Hardik Pandya and Natasa Stankovic Divorce rumors: भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या के लिए यह साल काफी मुश्किल भरा लग रहा है। हाल ही में उनकी कप्तानी में आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस के खराब प्रदर्शन के लिए क्रिकेटर की काफी आलोचना हुई थी और अब उनके निजी जीवन चर्चाओं का केंद्र बन गया है।

कई मीडिया रिपोर्ट में ऐसा दावा किया जा रहा है कि हार्दिक पांड्या और उनकी पत्नी नताशा स्टेनकोविक के रिश्ते ठीक नहीं हैं। दोनों के तलाक की भी अफवाह है। सोशल मीडिया पर हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक के अलग होने की अफवाह से भूचाल आ गया है।

Hardik Pandya and Natasa Stankovic Divorce rumors

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर का बदला हुआ नाम) पर हैशटैग #Hardik Pandya, #Natasa और #divorce टॉप ट्रेंड कर रहा है। इस हैशटैग के साथ जहां हार्दिक पांड्या फैंस अलग होने की खबरों पर चिंता जता रहे हैं तो वहीं कई यूजर्स ऐसे भी हैं, जो हार्दिक पांड्या की लव स्टोरी से लेकर अलग होने की अफवाह तक पर तंज कर रहे हैं।

हार्दिक पांड्या-नताशा के रिश्ते पर क्या बोले सोशल मीडिया यूजर?

एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, ''शादी से पहले बच्चा और शादी के बाद तलाक....ऐसी क्या नौबत आ गई।'' वहीं एक अन्य यूजर ने कहा, ''ये हार्दिक पांड्या के लिए बहुत ही कठिन वक्त है। हो सकता है, नताशा आपका साथ ना दें...लेकिन हम सब आपके साथ खड़े हैं!''

बता दें कि सर्बियाई मॉडल नताशा और हार्दिक पांड्या 31 मई 2020 को शादी की थी। उसके दो महीने बाद नताशा ने 30 जुलाई को बेटे अगस्त्य को जन्म दिया था।

एक यूजर ने लिखा, ''शादियां भव्य होती जा रही हैं और रिश्ते जर्जर !!'' एक अन्य यूजर ने कहा, '' इस चलन को अब गंभीरता से रोकने की जरूरत है!! तो जब आपको गोल्ड-डिगर कहा जाए तो नाराज न हों!! उस आदमी ने उस पैसे को कमाने के लिए दिन-रात कड़ी मेहनत की है !! 70% संपत्ति किसलिए??''

असल में कुछ मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि हार्दिक पांड्या से तलाक के लिए नताशा उनकी 70 फीसदी संपत्ति मांग रही हैं। हालांकि इसको लेकर कोई अधिकारिक सोर्स नहीं है।

वहीं एक अन्य यूजर ने कहा, ''0 निवेश के साथ पैसा कमाना चाहते हैं? सबसे आसान तरीका है, - एक अमीर सफल लड़के से शादी करो और फिर उसे तलाक दे दो।'' कई लोग नताशा को गोल्ड डिगर और हार्दिक पांड्या से पैसों के लिए शादी करने वाली महिला बता रहे हैं।

हार्दिक पांड्या और नताशा के तलाक की खबरों की क्या है सच्चाई?

हार्दिक पांड्या और नताशा के तलाक की फिलहाल कोई अधिकारिक जानकारी नहीं आई है। दोनों की ओर से कोई बयान जारी नहीं किया गया है। हालांकि News 18 ने दावा किया है कि कपल तलाक ले सकते हैं।

हार्दिक पांड्या और नताशा के तलाक की अफवाह सोशल मीडिया पर तब उठी, जब नताशा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल के नाम के आगे से पांड्या सरनेम हटा लिया था। इसके अलावा नतासा इस सीजन IPL के किसी मैच में नहीं दिखी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+