श्रीसंत के साथ हुए थप्पड़ विवाद पर बोले हरभजन सिंह, कहा- मेरी गलती थी

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में कहने को तो कई विवाद हो चुके हैं, लेकिन पहले सीजन में हरभजन सिंह और एस श्रीसंत के बीच हुआ विवाद आज भी क्रिकेट फैंस को अच्छे से याद है।

harbhajan singh

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में कहने को तो कई विवाद हो चुके हैं, लेकिन पहले सीजन में हरभजन सिंह और एस श्रीसंत के बीच हुआ विवाद आज भी क्रिकेट फैंस को अच्छे से याद है। पहले सीजन में हरभजन मुंबई इंडियंस का हिस्सा थे और श्रीसंत किंग्स XI पंजाब की ओर से खेलते थे। मैच के बाद दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि हरभजन ने गुस्से में श्रीसंत को थप्पड़ तक मार दिया। भज्जी का ये थप्पड़ उनको बहुत महंगा पड़ा और उनको पूरे सीजन के लिए बैन कर दिया गया। क्रिकेट के गलियारों में आज भी ये विवाद थप्पड़ कांड के नाम से सुर्खियों में रहता है।

Recommended Video

    IPL Controversy: Harbhajan Singh embarrassed in 2008 Slapgate incident | वनइंडिया हिन्दी | #Cricket
    श्रीसंत के सामने मानी गलती

    श्रीसंत के सामने मानी गलती

    इस थप्पड़ कांड को हुए 14 साल हो चुके हैं। हाल ही में एक वीडियो इंटरव्यू के दौरान हरभजन से इस विवाद को लेकर सवाल किया गया, जहां पूर्व ऑफ स्पिनर ने स्वीकारा की श्रीसंत को थप्पड़ लगाना उनकी बहुत बड़ी गलती थी। ग्लांस लाइव फैक्ट पर बात करते हुए हरभजन ने अपनी गलती मानी। खास बात ये रही कि उस शो में श्रीसंत भी मौजूद थे।

    मैंने गलती की थी, मेरी टीम को भी शर्मिंदगी सहनी पड़ी

    मैंने गलती की थी, मेरी टीम को भी शर्मिंदगी सहनी पड़ी

    भज्जी ने कहा, ''हम बैठे हैं तो बता देता हूं कि उस दिन जो कुछ हुआ वो गलत था। उसमें कोई बड़े छोटे वाली बात नहीं है। मैंने गलती की थी, उससे मेरी टीम के साथियों को भी शर्मिंदगी सहनी पड़ी कि मैंने ऐसा काम किया। कहते हैं कि बंदा वही होता है जो अपनी गलती मान ले। मैं यहां क्या हर प्लेटफॉर्म पर बोल चुका हूं कि अगर मुझे मैदान पर की गई अपनी गलती सुधारने का मौका मिलेगा तो मैं उसे सुधारना चाहूंगा। ये नहीं होना चाहिए था। मैं उस चीज के बारे में कभी सोचता हूं चो लगता है कि इसकी क्या जरूरत थी।''

    भज्जी बड़े भाई की तरह

    भज्जी बड़े भाई की तरह

    श्रीसंत भी कई बार अपने बयानों में कह चुके हैं कि हरभजन सिंह उनके बड़े भाई की तरह है। उस विवाद के बाद दोनों खिलाड़ियों को कई बार एक दूसरे के साथ देखा गया है। 2011 के हुए वनडे वर्ल्ड कप में भी ये दोनों खिलाड़ी टीम इंडिया का हिस्सा थे। 2007 में जब टीम इंडिया ने टी20 विश्व कप जीता था, तब भी ये दोनों खिलाड़ी टीम का हिस्सा थे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+