Asia Cup 2023 में मौका नहीं मिलने पर इस घातक गेंदबाज के सपोर्ट में उतरे हरभजन, BCCI से की ये मांग

Asia Cup 2023: एशिया कप 2023 के लिए टीम इंडिया की स्क्वाड से युजवेंद्र चहल का पत्ता कटने पर भारत के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। अनुभवी लेग स्पिनर टूर्नामेंट के लिए जगह बनाने में असफल रहे क्योंकि भारतीय टीम मैनेजमेंट ने उनकी जगह कुलदीप यादव और अक्षर पटेल को प्राथमिकता दी है।

दरअसल, 33 वर्षीय चहल पिछले दो वर्षों से टीम से अंदर-बाहर होते रहे हैं। हरभजन को लगता है कि चहल सफेद गेंद वाले क्रिकेट में भारत के सर्वश्रेष्ठ स्पिनर हैं, उन्होंने कहा कि कुछ खराब खेल के कारण वह खराब गेंदबाज नहीं हो जाते हैं।

 Harbhajan Singh

हरभजन ने अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड वीडियो में कहा कि, 'मुझे लगता है कि टीम में एक चीज की कमी है, वह युजवेंद्र चहल की अनुपस्थिति है। एक लेग स्पिनर जो गेंद को टर्न करा सकता है। अगर आप वास्तविक स्पिनर के बारे में बात करते हैं, तो मुझे नहीं लगता कि सफेद गेंद फॉर्मेट में भारत में उनसे बेहतर कोई स्पिनर है।' हां, उनके पिछले कुछ गेम अच्छे नहीं थे, लेकिन इसके कारण वह खराब गेंदबाज नहीं हो जाते।'

हरभजन को उम्मीद है कि चहल विश्व कप के लिए टीम में वापसी करेंगे, खासकर तब जब यह टूर्नामेंट भारत में होना है। उन्होंने कहा कि, 'मुझे लगता है कि टीम में उनकी मौजूदगी जरूरी थी। मुझे उम्मीद है कि उनके लिए दरवाजे बंद नहीं होंगे। विश्व कप के लिए उन पर विचार करना महत्वपूर्ण है, क्योंकि टूर्नामेंट भारत में है। चहल एक सिद्ध मैच विजेता हैं।'

उन्होंने कहा कि, फॉर्म अच्छा नहीं है, इसलिए हो सकता है कि आपने उन्हें आराम दिया हो। लेकिन मुझे लगता है कि अगर वह टीम के साथ होते तो उनका आत्मविश्वास बरकरार रहता। जो भी खिलाड़ी बाहर होने के बाद वापस आता है, उस पर अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव हमेशा रहता है।' दरअसल, वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज में चहल का प्रदर्शन खराब रहा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+