जोफ्रा आर्चर पर कमेंट कर बुरे फंसे हरभजन सिंह, IPL से बैन करने की उठी मांग, क्या है पूरा मामला
Harbhajan Singh on Jofra Archer: आईपीएल के कमेंट्री पैनल में भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह भी शामिल हैं। कमेंट्री के दौरान एक गलती उनसे हुई है, जिसके बाद लोगों का गुस्सा भड़क उठा है। हरभजन सिंह ने कुछ ऐसा कर दिया है, जिसके बाद उनको बैन करने तक की मांग उठने लगी है।
मामला सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के मुकाबले से जुड़ा हुआ है। रॉयल्स के गेंदबाज जोफ्रा आर्चर को लेकर हरभजन ने अपनी कमेंट्री के दौरान ऐसा कुछ कह दिया, जिसे नस्लभेद से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि भज्जी ने आर्चर को टारगेट करने का इरादा नहीं रखते हुए कमेन्ट किया था।

उन्होंने कहा था कि लंदन में जिस तरह काली टैक्सी का मीटर तेज भागता है, उसी तरह आर्चर साहब का भी मीटर तेज भागता है। यहाँ उन्होंने लंदन में चलने वाली काली टैक्सी का जिक्र किया था और लोगों ने इसे जोफ्रा आर्चर के कलर से जोड़कर भज्जी पर टूट पड़े।
Harbhajan Singh के खिलाफ उठी आवाजें
हरभजन सिंह को माफ़ी मांगने के लिए कहा जा रहा है, इसके अलावा उनको आईपीएल से बैन करने की मांग भी हो रही है। फैन्स के अनुसार हरभजन सिंह का कमेंट नस्लभेद को बढ़ावा देने वाला है। अगर देखा जाए, तो भज्जी की तरफ से आर्चर के रंग को लेकर कुछ नहीं कहा गया। हालांकि वह काली टैक्सी की जगह सफेद टैक्सी या सिर्फ टैक्सी का जिक्र कर सकते थे, इससे विवाद को कोई बढ़ावा नहीं मिलता।
Harbhajan Singh का नहीं आया रिएक्शन
मामला तो आगे बढ़ गया है लेकिन हरभजन सिंह की तरफ से अभी तक इस मामले में कोई सफाई नहीं आई है और ना ही उन्होंने माफ़ी मांगने जैसा कुछ किया है। हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले के दौरान आर्चर सबसे महंगे गेंदबाज रहे और एक शर्मनाक आंकड़ा उनके नाम हुआ।
आर्चर आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा रन देने वाले गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में 76 रन खर्च किये और कोई विकेट हासिल नहीं हुआ। 286 रन बनाते हुए हैदराबाद ने रॉयल्स को 44 रनों से पराजित कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications