'परिवार के साथ ऐसा क्यों...,' हरभजन ने ट्रोलर्स को लगाई लताड़, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को लेकर की ये अपील

पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर और विश्व कप विजेता हरभजन सिंह ने क्रिकेट प्रशंसकों से अनुरोध किया है कि वे विश्व कप 2023 की जीत के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम के परिवार के सदस्यों को गाली देना बंद करें। ऑस्ट्रेलिया ने रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में फाइनल में मेजबान भारत को छह विकेट से हराकर छठा वनडे विश्व कप खिताब जीत लिया।

कई रिपोर्टों के अनुसार, गुस्साए प्रशंसकों के एक वर्ग ने फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच रहे ट्रेविस हेड की पत्नी और बेटी को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आपत्तीजनक बातें कहीं। ऑस्ट्रेलियाई टीम और उनके परिवार के सदस्यों के समर्थन में आगे आते हुए हरभजन ने सभी क्रिकेट प्रशंसकों से इस तरह की अपमानजनक टिप्पणियों को बंदकरने की अपील की है।

harbhajan singh

हरभजन ने अपने X अकाउंट पर लिखा, 'ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट खिलाड़ियों के परिवार के सदस्यों को ट्रोल करने की खबरें आ रही हैं। हमने अच्छा खेला लेकिन बेहतर क्रिकेट के कारण फाइनल में ऑस्ट्रेलियाई टीम से हार गए। बस इतना ही। खिलाड़ियों और उनके परिवारों को ट्रोल क्यों किया जाए? उन्होंने सभी क्रिकेट प्रशंसकों से इस तरह के व्यवहार को रोकने का अनुरोध किया। सिंह ने कहा कि, विवेक और गरिमा अधिक महत्वपूर्ण हैं।'

वहीं ग्लेन मैक्सवेल की भारतीय मूल की पत्नी विनी रमन भी विश्व कप फाइनल में भारत की हार के बाद कुछ असंतुष्ट प्रशंसकों के निशाने पर थीं। हालांकि, विनी इन घटनाओं पर चुप नहीं रहीं और एक इंस्टाग्राम पोस्ट में उनके अपमानजनक व्यवहार का जवाब दिया, इसके साथ ही उन्होंने अपने पति के लिए एक बधाई संदेश भी दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+