Mother’s Day 2024: मदर्स डे पर सचिन ने मां के साथ शेयर की क्यूट सी तस्वीर, बुमराह का भी दिखा खास अंदाज
Happy Mother Day 2024 Sachin Tendulkar: हर साल मई के दूसरे रविवार को मदर्स डे के रूप में मनाया जाता है। इस साल 12 मई को मातृत्व दिवस मनाया जा रहा है। मदर्स डे के खास मौके पर भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने सोशल मीडिया पर अपनी मां रजनी तेंदुलकर की एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की है। सचिन तेंदुलकर के अलावा रिंकू सिंह और जसप्रीत बुमराह जैसे खिलाड़ियों ने भी मदर्स डे को खास बनाने के लिए सोशल मीडिया पर अपनी मां के साथ तस्वीर शेयर की है।
बुमराह को मिला था मां का साथ
भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने भी मदर्स डे के दिन अपनी मां की तस्वीर शेयर की है। जब जसप्रीत बुमराह की उम्र पांच साल की थी, तभी उनके पिता का देहांत हो गया था। इसके बाद जसप्रीत बुमराह की मां ने उन्हें एक सफल क्रिकेटर बनाने में बड़ा योगदान दिया। जसप्रीत बुमराह और उनकी मां दलजीत बुमराह अपने पुराने दिनों को याद कर एक इंटरव्यू के दौरान भावुक भी हुए थे।

वर्ल्ड कप में बुमराह करेंगे कमाल
टीम इंडिया के डेथ ओवर स्पेशलिस्ट तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह से टी-20 वर्ल्ड कप में टीम को बड़ी उम्मीदें होगी। रोहित शर्मा की कप्तानी में वेस्टइंडीज और अमेरिका की पिच पर जसप्रीत बुमराह गेंद से कमाल का प्रदर्शन कर सकते हैं। आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलते हुए जसप्रीत बुमराह का प्रदर्शन शानदार रहा है। जसप्रीत बुमराह 13 आईपीएल मैचों में 20 विकेट झटक चुके हैं। पर्पल कैप की रेस में बुमराह नंबर एक की पोजिशन पर हैं।
सचिन की मां का रहा है बड़ा योगदान
बता दें कि सचिन को एक बेहतरीन क्रिकेटर बनने में उनकी मां का बड़ा रोल रहा था। सचिन तेंदुलकर की मां रजनी तेंदुलकर बीमा क्षेत्र में काम करती थीं। फिर भी जब सचिन तेंदुलकर मैच खेलते थे तो वह उन्हें सपोर्ट करने के लिए आ जाया करती थीं। ऑफिस से लेकर घर तक को सचिन तेंदुलकर की मां ने बड़ी ही बहादुरी के साथ मैनेज किया। मदर्स डे के दिन सचिन तेंदुलकर ने अपनी मां के साथ तस्वीर शेयर कर उनके प्रति अपना प्यार दिखाया है।












Click it and Unblock the Notifications