'क्रिकेट छोड़ो पिता के साथ ऑटो चलाओ', मिला ताना- फिर क्रिकेटर ने ऐसे पूरा किया 70 रुपये से 7 करोड़ तक का सफर

Happy Birthday Mohammed Siraj: भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज आज अपना 30वां जन्मदिन मना रहे हैं। मोहम्मद सिराज का जन्म 13 मार्च 1994 को हैदराबाद में हुआ था। मोहम्मद सिराज ने बेहद कम समय में ही भारतीय टीम में अपना स्थान पक्का कर लिया है। वह भारत के लिए तीनों ही फॉर्मेट में खेलते हैं।

तीनों फॉर्मेट खेलते हैं सिराज

जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी के बाद मोहम्मद सिराज ही भारतीय टीम के सबसे अनुभवी तेज गेंदबाज हैं। बीसीसीआई ने हाल ही में खिलाड़ियों को लेकर सलाना कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट जारी किया था। इस लिस्ट में मोहम्मद सिराज का नाम एक ग्रेड खिलाड़ी में शामिल है।

Mohammed Siraj 1

लोगों ने दिए थे ताने

मोहम्मद सिराज के लिए यहां तक का सफर तय करना कतई आसान नहीं था। एक इंटरव्यू में मोहम्मद सिराज ने खुलासा किया था कि साल 2019 का आईपीएल खराब होने के बाद उन्हें क्रिकेट छोड़ने की सलाह दे दी गई थी। मोहम्मद सिराज ने बताया कि एक सीजन खराब होने के बाद लोगों ने ताना देना शुरू कर दिया था क्रिकेट छोड़कर अपने पिता के साथ ऑटो चलाना शुरू कर दो....

धोनी की सलाह आई काम

हालांकि, ऐसे मुश्किल समय में महेंद्र सिंह धोनी ने सिराज की मदद की थी। सिराज ने आरसीबी पॉडकास्ट पर कहा कि जब मैं आईपीएल में बेहतर प्रदर्शन नहीं कर सका तो लोगों ने कहा कि क्रिकेट छोड़कर वापस जाओ और अपने पिता के साथ ऑटो चलाओ। ऐसी बहुत सारी टिप्पणियां आई थी। लेकिन इसके बावजूद भी मुझे खुद पर भरोसा था। टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने इस दौरान सिराज की काफी मदद की थी।

एक मैच खेलने के लिए मिलते थे 70 रुपये

एक समय ऐसा था जब मोहम्मद सिराज को एक मैच खेलने के लिए सिर्फ 70 रुपये मिला करते थे। बचपन में मोहम्मद सिराज को क्रिकेट खेलने के लिए काफी डांट खानी पड़ती थी। इसके बावजूद वह चोरी छिपे क्रिकेट खेलने जाया करते थे। सिराज को उसे वक्त एक मैच खेलने के लिए 70रुपये मिला करते थे लेकिन इनमें से 60 रुपये तो पेट्रोल में ही खर्च हो जाया करते थे।

70 रुपये से 7 करोड़ का सफर

मोहम्मद सिराज आईपीएल में रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु टीम का हिस्सा हैं। एक सीजन के लिए उन्हें 7 करोड़ रुपये दिए जाते हैं। 70 रुपये से 7 करोड़ तक का यह सफर मोहम्मद सिराज के लिए काफी संघर्ष भरा रहा है। अपनी मेहनत और जुनून के दम पर मोहम्मद सिराज आज अपना अलग मुकाम बना चुके हैं। मोहम्मद सिराज की तारीफ क्रिकेट फैंस अक्सर करते रहते हैं। मोहम्मद सिराज को मियां मैजिक के नाम से भी जाना जाता है। उन्होंने कई ऐसी यादगार स्पेल डालने का काम किया है जिसमें भारतीय टीम को जीत मिली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+