RR vs GT : जोस बटलर ने फिर खेली विस्फोटक पारी, आखिरी गेंद पर दिखा अलग रोमांच

कोलकाता : इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 के क्वालिफायर-1 मुकाबले में राजस्थान राॅयल्स ने गुजरात टाइटंस के सामने 6 विकेट खोकर 189 रनों का लक्ष्य रखा। ओपनर जोस बटलर ने आईपीएल करियर का 15वां अर्धशतक लगाते हुए 56 गेंदों में 89 रनों की पारी खेली, जिसमें 12 चाैके व 2 छक्के शामिल रहे। मोहम्मद शमी, यश दयाल, साई किशोर व हार्दिक पांड्या को 1-1 विकेट मिला।

Rajasthan Royals

पारी की आखिरी गेंद पर अलग रोमांच देखने को मिला। यश दयाल ने आखिरी गेंद नो बाॅल फेंकी, लेकिन इसपर बटलर एक रन लेने के बाद दूसरा रन चुराने के चक्कर में रन आउट हो गए। फिर अगली गेंद यश ने वाइड फेंक दी, लेकिन रियान पराग रन आउट हो गए। फिर अगली गेंद पर रविचंद्रन अश्विन ने 2 रन लेकर स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 188 तक पहुंचाया। इस तरह मैच की आखिरी गेंद पर ना सिर्फ 5 रन आए, बल्कि दो विकेट भी रन आउट के रूप में गिरे।

यह भी पढ़ें- वेंकटेश अय्यर बोले- वो खेल के सुपरस्टार हैं, उनके साथ मेरा कोई कंपटीशन नहीं

पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान टीम शुरूआत खराब रही। यशस्वी जायसवाल (3) के तुरंत लाैटने के बाद संजू सैमसन और बटलर ने 47 गेंदों में 68 रन जोड़े। संजू ने 26 गेंदों में 5 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 47 रन बनाए। उनके बाद आए देवदत्त पडिक्कल ने भी 20 गेंदों में 28 रनों का योगदान दिया। बटलर शांत थे। फिर उन्होंने 17वें ओवर में गियर बदला। हार्दिक और राशिद के पास उन्हें रोकने का मौका था, लेकिन वे हार गए। बटलर ने 38 गेंदों में 39 रन बनाए थे, लेकिन फिर अगली 18 गेंदों में तूफान आ गया। उन्होंने अगली 18 गेंदों में 50 रन बना दिए। बटलर 56 गेंदों में 12 चौकों और दो छक्कों की मदद से 89 रन बनाकर रन आउट हो गए। इसी के साथ बटलर आईपीएल 2022 में 700 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बने

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+