GT vs RR: क्या है गुजरात-राजस्थान मैच का टर्निंग पॉइंट, कब और किसने पलटा गेम?
GT vs RR Turning Points: राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में गुजरात टाइटंस ने घरेलू फैन्स को निराश नहीं किया। रॉयल्स के गेंदबाजों का बखूबी सामना करते हुए गुजरात के बल्लेबाजों ने बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया। बाद में गेंदबाजों ने भी अपना काम कर दिया।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस ने जब गिल का विकेट जल्दी गंवा दिया, तो साई सुदर्शन ने धमाकेदार अंदाज में बल्लेबाजी की। उन्होंने तेज बैटिंग करने के अलावा जिम्मेदारी भी बखूबी समझी। शाहरुख़ खान और बटलर के साथ सुदर्शन ने अच्छी साझेदारियां की।

साई सुदर्शन ने 32 गेंदों में फिफ्टी जड़ने के बाद शतक की तरफ कदम बढाए थे और उनके पास सुनहरा मौका भी था लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उनकी पारी 82 रनों के स्कोर पर समाप्त हो गई। आउट होने से पहले सुदर्शन ने 8 चौके और 3 बेहतरीन छक्के जमाए थे। गुजरात की टीम ने 6 विकेट पर 217 रनों का शानदार स्कोर खड़ा कर दिया। राजस्थान की टीम से तीक्ष्णा और तुषार देशपांडे ने 2-2 विकेट अपने नाम किये।
जवाबी पारी में खेलते हुए राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज रन बनाने में नाकाम रहे। रॉयल्स के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी शिमरोन हेटमायर रहे। उनके बल्ले से 52 रनों की भागीदारी देखने को मिली। संजू सैमसन ने 41 रन बनार और रॉयल्स की पूरी टीम 159 पर सिमट गई।
GT vs RR मैच को किसने पलटा?
इस मैच के टर्निंग पॉइंट्स में कुछ प्लेयर्स का नाम आना जरूरी है। बल्लेबाजी के दौरान साई सुदर्शन के 82 रन काफी अहम रहे। उनका बल्ला नहीं चलता, तो स्कोर 200 पार होना मुश्किल था। इसके बाद गेंदबाजी में राशिद खान ने 2 विकेट लेकर रॉयल्स की रन गति कम कर दी।
बाद में प्रसिद्ध कृष्णा ने दो अहम प्लेयर्स को आउट कर मैच गुजरात की झोली में डाल दिया। उन्होंने सैमसन और हेटमायर दोनों को आउट कर दिया। प्रसिद्ध कृष्णा ने अपनी गेंदबाजी में 24 रन खर्च करते हुए 3 विकेट झटके। इस तरह तीन टर्निंग पॉइंट्स इस मैच में रहे।












Click it and Unblock the Notifications